नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और 3 साल की बेटी की मौत हो गई। जबकि 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है। पत्नी बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, जिससे मिलने बच्चों को लेकर पटना जा रहा था। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। मृतक के बड़े भाई बबलू राम ने बताया कि कमलेश मेयार गांव से बेटी दिवांशी (3) और बेटे ऋषव राज (8) को लेकर बाइक से पटना स्थित तरौरा गांव अपनी पत्नी के पास जा रहा था। घर से निकलने के बाद परीऔना गांव के पास सामने से अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कमलेश और मासूम बेटी दिवांशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल बेटे को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। छानबीन में जुटी पुलिस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता और पुत्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बेटे का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और 3 साल की बेटी की मौत हो गई। जबकि 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है। पत्नी बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, जिससे मिलने बच्चों को लेकर पटना जा रहा था। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। मृतक के बड़े भाई बबलू राम ने बताया कि कमलेश मेयार गांव से बेटी दिवांशी (3) और बेटे ऋषव राज (8) को लेकर बाइक से पटना स्थित तरौरा गांव अपनी पत्नी के पास जा रहा था। घर से निकलने के बाद परीऔना गांव के पास सामने से अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कमलेश और मासूम बेटी दिवांशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल बेटे को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। छानबीन में जुटी पुलिस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता और पुत्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बेटे का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


