करनाल में बाइक की डिग्गी से लाखों का चोरी:सीसीटीवी में कैद हुआ चोर,पेचकस से डिग्गी खोलकर निकाला कैश,वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा से फरार

करनाल में बाइक की डिग्गी से लाखों का चोरी:सीसीटीवी में कैद हुआ चोर,पेचकस से डिग्गी खोलकर निकाला कैश,वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा से फरार

करनाल जिला में घरौंडा की एक राइस मिल में बाइक की डिग्गी से 2.20 लाख रुपए की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। कल मिल मालिक बैंक से रुपए निकलवाकर अपनी बाइक से मिल पहुंचे थे। उन्होंने बाइक कुछ देर के लिए मिल के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर ने पेचकस से बाइक की डिग्गी खोलकर नकदी निकाली और एक्टिवा पर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है। रैकी के बाद वारदात करने का अंदेशा
सोहन लाल के मुताबिक, वह सेंटरल बैंक से पैसे निकलवाकर लाए थे। डिग्गी में करीब 2.20 लाख रुपए रखे हुए थे। उन्होंने बैंक से नकदी निकलवाई थी। बाइक खड़ी करने के बाद जैसे ही वे मिल के अंदर गए, आरोपी ने मौका देखकर डिग्गी खोल दी और रुपए लेकर निकल गया। सीसीटीवी में आरोपी सफेद कमीज और नीली पैंट पहने दिखाई दे रहा है। उसने चेहरे पर सफेद रंग का कपड़ा बांध रखा था। बैंक से ही किया होगा पीछा
सोहन लाल ने बताया कि उन्हें शक है कि आरोपी बैंक से ही उनका पीछा कर रहा था। मौका मिलते ही उसने बाइक की डिग्गी खोलकर पैसे चोरी कर लिए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले आरोपी ने रैकी की थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी काफी हद तक साफ नजर आ रहा है। अब उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
मामले में थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *