‘हम अपनी आजादी को हरगिज भूला सकते नहीं… ’सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा…’ की गूंज के साथ आज गांव से लेकर शहर तक स्वतंत्रता दिवस का उल्लास रहेगा। आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा पूरे गर्व के साथ फहराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह का आयोजन सोगरा हाईस्कूल के मैदान में किया गया है, जहां जिले के प्रभारी मंत्री सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जल-थल-नभ की तर्ज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उत्कृष्ट कर्मियों व स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान मुख्य समारोह में सैनिक स्कूल की बैंड पार्टी की सुरीली धुन पर पुलिस के जवान, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और गृहरक्षा वाहिनी के जवान कदमताल करते हुए शानदार परेड का प्रदर्शन करेंगे। इस पावन अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को मुख्य अतिथि की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर, पुलिस लाइन में सुबह 11:25 बजे जिले के एसपी भारत सोनी की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। जश्न-ए-आजादी के बीच दोपहर में आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फैंसी फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा। 621 महादलित टोलों में बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा जिले के 621 महादलित टोलों में सुबह 11:35 बजे विशेष सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां गांव के ही बुजुर्ग झंडोत्तोलन करेंगे। इनमें से 21 प्रमुख स्थानों पर जिलास्तरीय अधिकारियों की विशेष मौजूदगी रहेगी। डीएम उदिता सिंह सदर प्रखंड की मुरौरा पंचायत के नया टोला-मुसहरी-उपरौरा में, जबकि एसपी भारत सोनी देवीसराय चौधरी टोला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा इमादपुर महादलित टोला में डीडीसी सारा अशरफ, छोटी पहाड़ी में नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन और गौरागढ़ रविदास टोला में एसडीओ किसलय कुमार मौजूद रहेंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद इन अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की अहम योजनाओं, जैसे- लोक शिकायत निवारण अधिनियम, सूचना का अधिकार, शिक्षा विभाग, स्वच्छता, नशामुक्ति, बाल-विवाह रोकथाम, जल-जीवन हरियाली और मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से अवगत कराया जाएगा। वार्डों और गांवों में तैनात रहेंगे वरीय पदाधिकारी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों व अन्य प्रखंडों में भी वरीय अधिकारियों की देखरेख में स्थानीय बुजुर्गों द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। वार्ड नंबर 23 मुरारपुर रविदास टोला में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभातचन्द्र की देखरेख में बुजुर्ग छोटन रविदास, वार्ड 33 में डीएसओ सोमनाथ प्रसाद व रामफल दास, और वार्ड 16 में डीआरडीए निदेशक अजीत कुमार व राजकुमार डोम झंडोत्तोलन करेंगे। इसी प्रकार अन्य वार्डों और गांवों में डीटीओ रविरंजन, एसडीओ किसलय कुमार, उपनगर आयुक्त, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी शालिनी प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार सिंह, आईसीडीएस डीपीओ अर्चना कुमारी, डीसीओ धर्मनाथ प्रसाद सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे और स्थानीय बुजुर्गों के हाथों ध्वजारोहण संपन्न कराया जाएगा। जिले के प्रमुख कार्यालयों व संस्थानों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम जिले के विभिन्न प्रमुख कार्यालयों और संस्थानों में भी झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है। चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज और अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम होगा। कलेक्ट्रेट और पावापुरी मेडिकल अस्पताल में सुबह 9:45 बजे, जबकि जिला परिषद कार्यालय तथा नालंदा विश्वविद्यालय में सुबह 10:00 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। इसी क्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 10:10 बजे, बिहारशरीफ एसडीओ कार्यालय में 10:15 बजे, गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय में 10:25 बजे, नगर निगम कार्यालय में 10:40 बजे और बिहारशरीफ थाने में 10:50 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके पश्चात करगिल पार्क में सुबह 11:10 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया जाएगा। ‘हम अपनी आजादी को हरगिज भूला सकते नहीं… ’सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा…’ की गूंज के साथ आज गांव से लेकर शहर तक स्वतंत्रता दिवस का उल्लास रहेगा। आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा पूरे गर्व के साथ फहराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह का आयोजन सोगरा हाईस्कूल के मैदान में किया गया है, जहां जिले के प्रभारी मंत्री सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जल-थल-नभ की तर्ज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उत्कृष्ट कर्मियों व स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान मुख्य समारोह में सैनिक स्कूल की बैंड पार्टी की सुरीली धुन पर पुलिस के जवान, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और गृहरक्षा वाहिनी के जवान कदमताल करते हुए शानदार परेड का प्रदर्शन करेंगे। इस पावन अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को मुख्य अतिथि की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर, पुलिस लाइन में सुबह 11:25 बजे जिले के एसपी भारत सोनी की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और परेड की सलामी ली जाएगी। जश्न-ए-आजादी के बीच दोपहर में आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फैंसी फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा। 621 महादलित टोलों में बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा जिले के 621 महादलित टोलों में सुबह 11:35 बजे विशेष सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां गांव के ही बुजुर्ग झंडोत्तोलन करेंगे। इनमें से 21 प्रमुख स्थानों पर जिलास्तरीय अधिकारियों की विशेष मौजूदगी रहेगी। डीएम उदिता सिंह सदर प्रखंड की मुरौरा पंचायत के नया टोला-मुसहरी-उपरौरा में, जबकि एसपी भारत सोनी देवीसराय चौधरी टोला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा इमादपुर महादलित टोला में डीडीसी सारा अशरफ, छोटी पहाड़ी में नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन और गौरागढ़ रविदास टोला में एसडीओ किसलय कुमार मौजूद रहेंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद इन अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकार की अहम योजनाओं, जैसे- लोक शिकायत निवारण अधिनियम, सूचना का अधिकार, शिक्षा विभाग, स्वच्छता, नशामुक्ति, बाल-विवाह रोकथाम, जल-जीवन हरियाली और मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से अवगत कराया जाएगा। वार्डों और गांवों में तैनात रहेंगे वरीय पदाधिकारी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों व अन्य प्रखंडों में भी वरीय अधिकारियों की देखरेख में स्थानीय बुजुर्गों द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। वार्ड नंबर 23 मुरारपुर रविदास टोला में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभातचन्द्र की देखरेख में बुजुर्ग छोटन रविदास, वार्ड 33 में डीएसओ सोमनाथ प्रसाद व रामफल दास, और वार्ड 16 में डीआरडीए निदेशक अजीत कुमार व राजकुमार डोम झंडोत्तोलन करेंगे। इसी प्रकार अन्य वार्डों और गांवों में डीटीओ रविरंजन, एसडीओ किसलय कुमार, उपनगर आयुक्त, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी शालिनी प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार सिंह, आईसीडीएस डीपीओ अर्चना कुमारी, डीसीओ धर्मनाथ प्रसाद सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे और स्थानीय बुजुर्गों के हाथों ध्वजारोहण संपन्न कराया जाएगा। जिले के प्रमुख कार्यालयों व संस्थानों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम जिले के विभिन्न प्रमुख कार्यालयों और संस्थानों में भी झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है। चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज और अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम होगा। कलेक्ट्रेट और पावापुरी मेडिकल अस्पताल में सुबह 9:45 बजे, जबकि जिला परिषद कार्यालय तथा नालंदा विश्वविद्यालय में सुबह 10:00 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। इसी क्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 10:10 बजे, बिहारशरीफ एसडीओ कार्यालय में 10:15 बजे, गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय में 10:25 बजे, नगर निगम कार्यालय में 10:40 बजे और बिहारशरीफ थाने में 10:50 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके पश्चात करगिल पार्क में सुबह 11:10 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया जाएगा।


