ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था

ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के ब्रेकअप की अफवाहें एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक के डेटिंग ऐप ‘राया’ पर प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद यह मामला गरमा गया है। वायरल स्क्रीनशॉट में उनके प्रोफाइल बायो में ‘एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर’ लिखा दिख रहा है। इस पूरे मामले पर ऋतिक या सबा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उर्वशी रौतेला के बयान से बढ़ी अफवाहें
हाल ही में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सेलिब्रिटी डेटिंग ऐप ‘राया’ पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे। हालांकि उर्वशी का यह बयान सीधे तौर पर ऋतिक के रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़ा नहीं था, लेकिन फैंस इसे ऋतिक और सबा के ब्रेकअप के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की चर्चा तेज हो गई है। ऋतिक और सबा ने ब्रेकअप की खबरों पर साधी चुप्पी
तमाम अटकलों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बावजूद ऋतिक रोशन और सबा आजाद में से किसी ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऋतिक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और अक्सर निजी मामलों पर बोलने से बचते हैं। इस बार भी दोनों कलाकारों की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ऋतिक से 17 साल छोटी हैं सबा
ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं थीं। जब एक्टर को उनके साथ डिनर डेट पर देखा गया। बाद में सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली के साथ देखा गया। दोनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में भी एक साथ शामिल हुए थे। ऋतिक और सबा के बीच पूरे 17 साल का अंतर है। ऋतिक 48 साल के हैं, जबकि सबा महज 31 साल की हैं। सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक
ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। रेहान और रिदान​​​​​ दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था। ये खबर भी पढ़ें ऋतिक रोशन पर भड़की कंगना रनोट:बोलीं- आग में घी डालने जैसा व्यवहार बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन से उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करने की अपील की और कहा कि आग में घी डालने से बचना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *