दतिया की सेवढ़ा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार रामनरेश का कंप्यूटर पर ताश का गेम खेलते हुए वीडियो वायरल हो गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सामने आए इस वीडियो के बाद कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। मामला संज्ञान में आने के बाद दतिया कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर नायब तहसीलदार कार्यालय में अपने कंप्यूटर पर ताश के पत्तों वाला गेम खेलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यालय पहुंचे एक किसान ने यह वीडियो बनाया था, जो बाद में वायरल हो गया। जांच के बाद कार्रवाई संभव
वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, वीडियो की परिस्थितियों और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। कलेक्टर के निर्देश पर जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

