पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में बेटी ने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का आरोप है कि उसका पिता हैदर (45) करीब 6 साल से उसके साथ गंदे काम कर रहा। बुधवार को पीड़िता अपनी नानी और ननिहाल पक्ष के लोगों के साथ बुद्धा कॉलोनी थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया, बचपन में ही उसकी मां की मौत हो गई थी। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। आरोप है कि मां की मौत के बाद से ही पिता उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह काफी परेशान थी और ननिहाल जाना चाहती थी, लेकिन पिता उसे घर से बाहर नहीं जाने दे रहा था। इसके बाद उसने ननिहाल के लोगों को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर शिकायत की। परिजन पीछे हटना चाह रहे थे पीड़िता की बात सुनने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। परिजनों की ओर से शुरुआत में मामले को समझाने और आगे नहीं बढ़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़िता अपनी शिकायत पर कायम रही। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के घर पर एफएसएल टीम से जांच भी कराई है। हिरासत में पिता ने आरोपों को बताया गलत इधर, हिरासत में लिए गए हैदर ने आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसकी बेटी कुछ दिनों से किसी लड़के से फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने बेटी को डांटा और दो-चार थप्पड़ लगाए थे। हैदर का दावा है कि इसी नाराजगी में बेटी उस पर झूठा आरोप लगा रही है। हैदर ने पुलिस को बताया कि वह घूम-घूमकर मैकेनिक का काम करता है। करीब छह साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने बताया कि आज पीड़िता ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। उसका बयान कल कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। पुलिस घर की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में बेटी ने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का आरोप है कि उसका पिता हैदर (45) करीब 6 साल से उसके साथ गंदे काम कर रहा। बुधवार को पीड़िता अपनी नानी और ननिहाल पक्ष के लोगों के साथ बुद्धा कॉलोनी थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया, बचपन में ही उसकी मां की मौत हो गई थी। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। आरोप है कि मां की मौत के बाद से ही पिता उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह काफी परेशान थी और ननिहाल जाना चाहती थी, लेकिन पिता उसे घर से बाहर नहीं जाने दे रहा था। इसके बाद उसने ननिहाल के लोगों को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर शिकायत की। परिजन पीछे हटना चाह रहे थे पीड़िता की बात सुनने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। परिजनों की ओर से शुरुआत में मामले को समझाने और आगे नहीं बढ़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़िता अपनी शिकायत पर कायम रही। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के घर पर एफएसएल टीम से जांच भी कराई है। हिरासत में पिता ने आरोपों को बताया गलत इधर, हिरासत में लिए गए हैदर ने आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसकी बेटी कुछ दिनों से किसी लड़के से फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने बेटी को डांटा और दो-चार थप्पड़ लगाए थे। हैदर का दावा है कि इसी नाराजगी में बेटी उस पर झूठा आरोप लगा रही है। हैदर ने पुलिस को बताया कि वह घूम-घूमकर मैकेनिक का काम करता है। करीब छह साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने बताया कि आज पीड़िता ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। उसका बयान कल कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। पुलिस घर की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

