नाजिया को 6 बार जान से मारने की धमकी क्यों?:सऊदी, बांग्लादेश, पाकिस्तान से फोन आए, चेतावनी- ‘सिर तन से जुदा’ कर देंगे

नाजिया को 6 बार जान से मारने की धमकी क्यों?:सऊदी, बांग्लादेश, पाकिस्तान से फोन आए, चेतावनी- ‘सिर तन से जुदा’ कर देंगे

भाजपा नेता नाजिया इलाही को ‘सिर तन से जुदा’ की धमकी मिल रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ। उन्हें 10 महीने में 6 बार धमकियां मिल चुकी हैं। वो भी 3 देशों से- सऊदी अरब, बांग्लादेश और पाकिस्तान। भारत के अलग-अलग राज्यों में उनके पोस्टर जलाए गए। प्रदर्शन में नाजिया के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का खुलकर गुस्सा फूटा। ये सब कुछ उनके पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के बाद हुआ। सवाल है कि नाजिया पिछले कुछ सालों से इस्लाम और मुस्लिम समाज को लेकर इतने तीखे बयान क्यों दे रही हैं? उनके सवालों पर मुस्लिम धर्मगुरु क्या सोचते हैं? संडे बिग स्टोरी में पढ़ते हैं… पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्मी नाजिया इलाही खान इस वक्त गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहती हैं। 25 अगस्त की रात उन्होंने इंदिरापुरम थाने में साहिल अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। नाजिया ने कहा कि इंस्टाग्राम पर Shahil_ahmad_786 नाम की आईडी से लिखा जा रहा कि ‘सिर तन से जुदा’ कर देंगे। पुलिस ने FIR लिखी। नाजिया ने यूपी सरकार के गृह सचिव संजय प्रसाद और यूपी एटीएस के अधिकारियों से भी शिकायत की। इसमें उन्होंने कहा- साहिल ने पिछले दिनों मेरी तस्वीर पर बच्चों को पेशाब करवाते हुए वीडियो बनाया। उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वह मुझे लगातार धमकी दे रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य कहते हैं- नाजिया के मामले में केस दर्ज है। जिन लोगों ने धमकी दी, उनकी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं। जल्द कुछ गिरफ्तारियां करेंगे। तीखे बयानों से कैसे सुर्खियों में आई नाजिया, ये जानिए नाजिया ने कहा- मैं प्योर हिंदू हूं… लगातार मिल रही धमकियों के बीच नाजिया कहती हैं- मैं कलमा भी पढ़ती हूं, शहादा भी पढ़ती हूं। जब वंदे मातरम गाती हूं, तो फक्र महसूस होता है। राहुल गांधी के मनुस्मृति पर टिप्पणी को लेकर नाजिया ने कहा- राहुल गांधी एक हिजाब वाली बच्ची को मंच पर खड़ा करके कह रहे हैं कि पितृसत्ता से दूर हटो…। अरे वो काला टेंट ही तो सबसे बड़ी पितृसत्ता है। आपने उस बच्ची को नहीं बताया कि तुम जिस काले टेंट में लिपटी हो। ये इस्लाम का जरूरी पार्ट नहीं है। ये जानबूझकर तुम्हारी सफलता को रोकने के लिए पहनाया गया है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बोला तो पूरे देश में प्रदर्शन करीब 2 महीने पहले 19 जून को नाजिया इलाही खान एक पॉडकास्ट में इस्लाम को लेकर बात कर रही थी। इसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद और उनके परिवार को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कहीं। वीडियो वायरल हो गए। इससे मुस्लिम वर्ग में नाराजगी देखी गई। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र हर राज्य में ही नाजिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने लगा। 22 जून, 2026 को महाराष्ट्र के भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। अगले दिन मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर हुई। मालेगांव में तीसरी और हैदराबाद में चौथी एफआईआर हुई। यूपी में ही बरेली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर में प्रदर्शन हुए। उस वक्त नाजिया ने कोई सफाई नहीं दी। उनके सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड हो गए। नाजिया के समर्थकों ने तर्क दिया कि वायरल वीडियो असली नहीं है। वह AI से बना है और नाजिया के खिलाफ सर्कुलेट किया जा रहा है। हालांकि, कुछ दिन बाद विरोध प्रदर्शन शांत हुआ तो नाजिया इलाही खान ने फिर से इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना लिया यूजर नेम राम-राम रखा। ‘मुस्लिमों का नौकरी से बहिष्कार करिए’ पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी से करीब 10 दिन पहले नाजिया ने वाराणसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था- भारत सिर्फ पाकिस्तान से नहीं लड़ रहा, बल्कि देश के अंदर बहुत सारे पाकिस्तानी और आतंकवादी मानसिकता के लोगों से भी लड़ रहा। मुस्लिम समुदाय यहां थूक जिहाद, मूत जिहाद, गला रेतों जिहाद, कन्वर्जन जिहाद चला रहा है। मैं तो हिंदुओं से कहती हूं कि मुस्लिमों को प्राइवेट और सरकारी जॉब में अगले 2-3 सालों के लिए बॉयकॉट कर देना चाहिए। कोई भी दिन नहीं जाता, जब आतंकवादी गतिविधियों में ये लोग अरेस्ट नहीं होते हैं। अप्रैल, 2026 में नाजिया हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी के साथ गाजियाबाद की एक सभा में शामिल हुईं। वहां उन्होंने हिंदुओ को आह्वान करते हुए कहा- मुस्लिम दिखे, तो उसे कैंची दिखाकर पूरा खतना कर दो। अपने घर में सुअर पालो, हर हिंदू लड़कियों को सुअर के दांत का लॉकेट पहनाओ, ये मुस्लिम खुद भाग जाएंगे। नाजिया का एक और विवादित बयान पिछले साल आया था। तब उन्होंने मुस्लिमों को लेकर कहा था- मुस्लिमों को पढ़ाई करने को कहो, तो नहीं करेंगे। इंसान बनने को कहो, तो नहीं बनेंगे। लेकिन, रेप करने को कहो तो तुरंत कर देंगे। लव जिहाद को कहो, तो तुरंत कर देंगे। बम-गोली फेंकने को कहो, तो तुरंत फेंक देंगे। नाजिया पेशे से सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। पिता सैयद मुजीबुर रहमान ने 18 साल की उम्र में नाजिया की शादी कर दी थी। शादी के 1 महीने 26 दिन बाद नाजिया के पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई। बाद में नाजिया ने एक बेटे को जन्म दिया। उसका नाम यामिन खान बताया जाता है। नाजिया की 2 बार शादियों की चर्चा हुई। पहली बार 2017 में डॉ. सतीश प्रसाद नाम के व्यक्ति से नाम जुड़ा, लेकिन बाद में इसे गलत बता दिया गया। पिछले साल तक नाजिया का रिश्ता एक्टर पुनीत वशिष्ट से जोड़ा गया। दोनों कई बार साथ भी देखे गए। फोटो-वीडियो भी पोस्ट करते थे। लेकिन, इसके बाद रिश्ता टूट गया। पुनीत ने नाजिया को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। TMC से भाजपा तक का सफर नाजिया ने राजनीति में कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस की प्रवक्ता बन गईं। TMC में रहते हुए उन्होंने मुख्य रूप से महिलाओं के अधिकारों और अल्पसंख्यक मामलों पर पार्टी का पक्ष रखा। 2018 में तीन तलाक पीड़िता इशरत जहां का मामला लड़ने और चर्चा में आने के बाद नाजिया इलाही खान ने TMC छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। पश्चिम बंगाल में भाजपा की एक प्रमुख मुस्लिम महिला नेता के रूप में पहचान बनाई। पश्चिम बंगाल में मुस्लिम विमेन रेजिस्टेंस कमेटी की चेयरपर्सन बनीं। इसके जरिए उन्होंने तीन तलाक और मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक अधिकारों के पक्ष में आवाज उठाई। वे भाजपा के ‘मजदूर सेल’ की नेशनल ऑब्जर्वर और ‘हैंडलूम सेल’ की राज्य समिति सदस्य की भूमिका में भी रहीं। भाजपा की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय समाचार चैनलों की डिबेट्स में नियमित रूप से दिखाई देती हैं। जहां पार्टी के स्टैंड, मुस्लिम महिला सुधारों और राष्ट्रवादी मुद्दों का समर्थन करती हैं। 2023 के बाद नाजिया के बयानों में कट्टरता आने लगी। इस्लाम और मुस्लिमों के रहन-सहन को लेकर उन्होंने तीखे बयान देने शुरू किए। बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो लोग विरोध में सड़क पर आ गए। नाजिया कभी लेंसकार्ट के शोरूम में जाकर कलावा, टीका की पैरवी करने लगीं, तो कभी मुसलमानों को रोजगार नहीं देने की अपील करने लगीं। क्या सोचते हैं शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ‘इस्लाम में इस्लाम के खिलाफ बोलने वाले बर्दाश्त नहीं’ नाजिया को लगातार मिल रही धमकियों को लेकर हमने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी से बात की। वसीम रिजवी अब हिंदू धर्म अपनाकर जितेंद्र त्यागी के नाम से जाने जाते हैं। वह कहते हैं- इस्लाम में इस्लाम के खिलाफ बोलने वालों को मारने की कोशिश की ही जाती है। वहां सवाल पूछना मना है, क्योंकि जवाब होता नहीं। जो सवाल करते हैं, वह इस्लाम विरोधी माने जाते हैं। जितेंद्र त्यागी कहते हैं- पिछले दिनों सलीम वास्तिक के साथ क्या हुआ, यह देखा ही होगा। वह लगातार सवाल कर रहे थे, उन्हें गला रेतकर मारने की कोशिश हुई। लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। इनकी हत्या के लिए उन लोगों ने 3-4 साल तक इंतजार किया। इसके बाद हत्या को अंजाम दिया। नाजिया को भी खतरा है। अगर इस्लाम से दिक्कत, तो मुस्लिम प्रचारक से मिलें ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी कहते हैं- देश में ऐसे चंद लोग हैं जो अक्सर पैगंबर, इस्लाम और कुरान के खिलाफ बोलते हैं। अगर इसे लेकर किसी को जान से मारने की धमकी दी जाती है, तो मैं इसका समर्थन नहीं करता। लेकिन, मैं उनकी भी निंदा करता हूं जो इस्लाम के खिलाफ गलत बयानबाजी करती हैं। उन्हें अपने आचरण और विचारों पर संयम रखना चाहिए। शहाबुद्दीन रजवी कहते हैं- संविधान ने सबको बोलने की आजादी दी है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप किसी की भावनाओं को आहत करिए। अगर आपको इस्लाम में किसी बात से दिक्कत है, तो आप मुस्लिम धर्मगुरु या धर्म प्रचारक से मिले, वह आपके सवालों के जवाब देगा। मैं बस यही कहूंगा कि भाषा संयमित रखें। ———————————- यह खबरें भी पढ़ें यूपी की मुस्लिम एक्टिविस्ट को गला काटने की धमकी, बच्चों से पोस्टर पर यूरिन कराई; पैगम्बर मोहम्मद पर कमेंट किया था सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान को गला काटने की धमकी दी गई है। नाजिया ने मंगलवार की रात गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज कराया है। नाजिया का आरोप है कि शाहिल अहमद नाम के व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें गालियां दीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाहिल ने उनके पोस्टर पर बच्चों से यूरिन कराई। इसका वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। यहां पढ़ें पूरी खबर जिस नाजिया खान को धमकी मिली, वह बोलीं-मैं प्योर हिंदू:गाजियाबाद में SC की वकील बोलीं- राहुल गांधी ने TRP बढ़ाने के लिए मनुस्मृति की आलोचना की गाजियाबाद में सुप्रीम कोर्ट की जिस वकील नाजिया इलाही खान को गला काटने की धमकी मिली थी, उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा- राहुल गांधी ने लोकप्रियता और टीआरपी के लिए मनुस्मृति और प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल किया है। राहुल लोकप्रियता अपने दम पर हासिल करें। प्रधानमंत्री या योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों का इस्तेमाल कर ऐसा न करें। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *