नागौर में दिन का पारा 34 डिग्री तक पहुंचा:अक्टूबर में तेज धूप से परेशान लोग, मौसम विभाग ने कहा- अभी और बढ़ेगी गर्मी

नागौर में दिन का पारा 34 डिग्री तक पहुंचा:अक्टूबर में तेज धूप से परेशान लोग, मौसम विभाग ने कहा- अभी और बढ़ेगी गर्मी

नागौर में अक्टूबर के दूसरा हफ्ते में भी दिन में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि शाम को मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है और रात में हल्की ठंडक लगने लगी है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बरकरार है। रविवार को सुबह से तेज धूप खिली रही। सुबह करीब 10 बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर 12 बजे तक बढ़कर करीब 34 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले 2 दिन में 36 डिग्री तक जाने का अनुमान आने वाले दिनों में नागौर में दिन की गर्मी और बढ़ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि मंगलवार और बुधवार को पारा बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानी फिलहाल नागौर में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। दिन में तेज धूप और गर्मी परेशान कर रही है, जबकि रात में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं, इसलिए दोपहर की गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना कम है। शनिवार को 34.8 डिग्री रहा था अधिकतम तापमान मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को नागौर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को भी तापमान इसी स्तर के आसपास बना हुआ है। ऐसे में अक्टूबर का दूसरा सप्ताह शुरू होने के बावजूद दिन के तापमान में अभी कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *