नहर किनारे टंकी में मिला नवजात का कंकाल:आगरा के मिर्जापुर गांव में प्लास्टिक की टंकी में मिला, पुलिस जांच में जुटी

नहर किनारे टंकी में मिला नवजात का कंकाल:आगरा के मिर्जापुर गांव में प्लास्टिक की टंकी में मिला, पुलिस जांच में जुटी

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास नहर किनारे एक प्लास्टिक की पानी की टंकी में नवजात का कंकाल मिला है। मंगलवार शाम को यह कंकाल मिलने से इलाके में लोग हैरान हैं। टंकी से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे नहर किनारे लगभग 500 लीटर की सफेद प्लास्टिक की पानी की टंकी पड़ी मिली थी। टंकी से बदबू आ रही थी। सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी की जांच की। जांच के दौरान उसके अंदर नवजात का कंकाल मिला। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में कंकाल करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात का कंकाल टंकी में कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या मामला है। घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी ले रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *