नवादा में 3 डिसमिल जमीन के आवेदन करने भीड़:DM रवि प्रकाश की अपील – अंचल कार्यालय में जमा करें आवेदन

नवादा में 3 डिसमिल जमीन के आवेदन करने भीड़:DM रवि प्रकाश की अपील – अंचल कार्यालय में जमा करें आवेदन

नवादा में तीन डिसमिल जमीन के लिए आवेदन जमा करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही जिले के अलग-अलग प्रखंडों से महिलाएं और अन्य लाभार्थी आवेदन जमा करने पहुंचने लगे। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि परिसर में अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी रवि प्रकाश को खुद अपने चैंबर से बाहर निकलना पड़ा। डीएम ने अधिकारियों के साथ मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समाहरणालय में काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई दरअसल, सरकार की योजना के तहत भूमिहीन गरीब परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। भीड़ बढ़ने से प्रशासन के सामने व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई। लोगों की सुविधा को देखते हुए समाहरणालय में काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई गई। इस बीच जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाभार्थियों से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि आवेदन जमा करने के लिए समाहरणालय में भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। अंचल कार्यालयों में भी आवेदन लिए जाएंगे लोग अपने नजदीकी संबंधित अंचल कार्यालय में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे जिला मुख्यालय पर भीड़ का दबाव कम होगा और लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएम ने जानकारी दी कि शनिवार से हरिश्चंद्र स्टेडियम में भी आवेदन जमा करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। धैर्य बनाए रखने की अपील इसके साथ ही संबंधित अंचल कार्यालयों में भी आवेदन लिए जाएंगे, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और आवेदन प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और अपने नजदीकी अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि पात्र लाभार्थियों को आवेदन जमा करने में परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके। नवादा में तीन डिसमिल जमीन के लिए आवेदन जमा करने को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में हजारों महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही जिले के अलग-अलग प्रखंडों से महिलाएं और अन्य लाभार्थी आवेदन जमा करने पहुंचने लगे। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि परिसर में अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी रवि प्रकाश को खुद अपने चैंबर से बाहर निकलना पड़ा। डीएम ने अधिकारियों के साथ मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। समाहरणालय में काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई दरअसल, सरकार की योजना के तहत भूमिहीन गरीब परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। भीड़ बढ़ने से प्रशासन के सामने व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई। लोगों की सुविधा को देखते हुए समाहरणालय में काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई गई। इस बीच जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लाभार्थियों से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि आवेदन जमा करने के लिए समाहरणालय में भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। अंचल कार्यालयों में भी आवेदन लिए जाएंगे लोग अपने नजदीकी संबंधित अंचल कार्यालय में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे जिला मुख्यालय पर भीड़ का दबाव कम होगा और लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएम ने जानकारी दी कि शनिवार से हरिश्चंद्र स्टेडियम में भी आवेदन जमा करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। धैर्य बनाए रखने की अपील इसके साथ ही संबंधित अंचल कार्यालयों में भी आवेदन लिए जाएंगे, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और आवेदन प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और अपने नजदीकी अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि पात्र लाभार्थियों को आवेदन जमा करने में परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *