नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या:8 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला जुर्म, जेल भेजने की तैयारी

नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या:8 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला जुर्म, जेल भेजने की तैयारी

बिहार के नवादा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर अकबरपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने घटना के 8 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 15 मई 2026 की रात लगभग 10 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल युवक को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया। नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया
युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 18 मई 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर अकबरपुर थाना में कांड संख्या 204/26, दिनांक 18 मई 2026 को सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए, नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए छापेमारी की और ग्राम जरहैया, थाना सीतामढ़ी से घटना में संलिप्त अभियुक्त सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा
थाना परिसर लाकर सघन पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुबोध कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुबोध कुमार, पिता सरजू महतो, ग्राम पैजुना, थाना अकबरपुर, जिला नवादा के रूप में हुई है। उसका आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें अकबरपुर थाना कांड संख्या 109/23 (बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम) और अकबरपुर थाना कांड संख्या 430/23 (आर्म्स एक्ट) शामिल हैं। बिहार के नवादा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर अकबरपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने घटना के 8 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 15 मई 2026 की रात लगभग 10 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने घायल युवक को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया। नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया
युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 18 मई 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर अकबरपुर थाना में कांड संख्या 204/26, दिनांक 18 मई 2026 को सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए, नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए छापेमारी की और ग्राम जरहैया, थाना सीतामढ़ी से घटना में संलिप्त अभियुक्त सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा
थाना परिसर लाकर सघन पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुबोध कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुबोध कुमार, पिता सरजू महतो, ग्राम पैजुना, थाना अकबरपुर, जिला नवादा के रूप में हुई है। उसका आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें अकबरपुर थाना कांड संख्या 109/23 (बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम) और अकबरपुर थाना कांड संख्या 430/23 (आर्म्स एक्ट) शामिल हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *