नवादा जिले में मंगलवार को एक कॉलेज स्टूडेंट को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना घर से 500 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम जानकारी जुटा रही है। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के कचहरी रोड की है। मृतक की पहचान हिसुआ निवासी शिक्षक मनीष भारती के 25 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बच्चों के बीच कॉलेज में बैठने को लेकर विवाद हुआ
मृतक के चाचा उदय कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले छोटे बच्चों के बीच कॉलेज में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर आज आरोपित युवक मोहल्ले में घुस आया और घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर प्रणय कुमार उर्फ पीयूष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में करू नामक एक युवक के शामिल होने की बात कही जा रही है। 500 मीटर की दूरी पर प्रणय कुमार को गोली मार दी गई
मृतक के दोस्त चंदन कुमार ने बताया कि कॉलेज में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर प्रणय कुमार को गोली मार दी गई। प्रणय कुमार अपने परिवार का छोटा पुत्र था और बीए पार्ट-1 में पढ़ाई कर रहा था। नवादा जिले में मंगलवार को एक कॉलेज स्टूडेंट को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना घर से 500 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम जानकारी जुटा रही है। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के कचहरी रोड की है। मृतक की पहचान हिसुआ निवासी शिक्षक मनीष भारती के 25 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बच्चों के बीच कॉलेज में बैठने को लेकर विवाद हुआ
मृतक के चाचा उदय कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले छोटे बच्चों के बीच कॉलेज में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर आज आरोपित युवक मोहल्ले में घुस आया और घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर प्रणय कुमार उर्फ पीयूष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में करू नामक एक युवक के शामिल होने की बात कही जा रही है। 500 मीटर की दूरी पर प्रणय कुमार को गोली मार दी गई
मृतक के दोस्त चंदन कुमार ने बताया कि कॉलेज में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर प्रणय कुमार को गोली मार दी गई। प्रणय कुमार अपने परिवार का छोटा पुत्र था और बीए पार्ट-1 में पढ़ाई कर रहा था।

