नवादा में ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत:परिजन ने जानबूझकर कुचलने का लगाया आरोप, पुलिस ने गाड़ी किया जब्त

नवादा में ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत:परिजन ने जानबूझकर कुचलने का लगाया आरोप, पुलिस ने गाड़ी किया जब्त

नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मेघु बिगहा गांव के पास कुरमा-ननौरा रोड पर हुई। मृतका की पहचान रतनपुर गांव निवासी जयराम मांझी की पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है। चिंता देवी सड़क किनारे पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश में वाहन समेत पलट गया। घटना में चालक भी घायल हुआ, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना डायल 112 और नगर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर नंबर बीआर 27 जी 2357 को जब्त कर लिया। महिला को जानबूझकर कुचलने का आरोप मृतका के पति जयराम मांझी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था और अनियंत्रित होकर उनकी पत्नी को कुचल दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला को जानबूझकर कुचला गया है। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह की देखरेख में पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, पति के बयान के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मेघु बिगहा गांव के पास कुरमा-ननौरा रोड पर हुई। मृतका की पहचान रतनपुर गांव निवासी जयराम मांझी की पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है। चिंता देवी सड़क किनारे पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश में वाहन समेत पलट गया। घटना में चालक भी घायल हुआ, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना डायल 112 और नगर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर नंबर बीआर 27 जी 2357 को जब्त कर लिया। महिला को जानबूझकर कुचलने का आरोप मृतका के पति जयराम मांझी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था और अनियंत्रित होकर उनकी पत्नी को कुचल दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला को जानबूझकर कुचला गया है। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह की देखरेख में पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, पति के बयान के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *