राधानगर थाना क्षेत्र के काशीनाथ मंडल टोला स्थित महेशबथान गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पति-पत्नी की मौत के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कमरे में हुई घटना, आसपास के लोगों को नहीं लगी भनक जानकारी के अनुसार, महेशबथान निवासी शंकर साहा के पुत्र विक्रम साहा (26) ने शनिवार रात अपनी पत्नी मामुनि बसाक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली। घटना के दौरान आसपास के लोगों और युवक के सगे भाई को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने राधानगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की। छह माह पहले किया था अंतरजातीय विवाह बताया जाता है कि विक्रम साहा ने करीब छह माह पहले राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला निवासी मामुनि बसाक के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। विक्रम फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। वह अपने पिता शंकर साहा की पहली पत्नी का पुत्र था और उसके दो भाई हैं। उसका छोटा भाई भी उसके साथ रहता था। विक्रम के पिता वर्तमान में अपनी दूसरी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल के जंगीपुर क्षेत्र में फेरी का कारोबार करते हैं। हत्या और आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस नवविवाहिता की हत्या करने के बाद युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसे लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राधानगर थाना क्षेत्र के काशीनाथ मंडल टोला स्थित महेशबथान गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पति-पत्नी की मौत के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कमरे में हुई घटना, आसपास के लोगों को नहीं लगी भनक जानकारी के अनुसार, महेशबथान निवासी शंकर साहा के पुत्र विक्रम साहा (26) ने शनिवार रात अपनी पत्नी मामुनि बसाक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली। घटना के दौरान आसपास के लोगों और युवक के सगे भाई को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने राधानगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की। छह माह पहले किया था अंतरजातीय विवाह बताया जाता है कि विक्रम साहा ने करीब छह माह पहले राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला निवासी मामुनि बसाक के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। विक्रम फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। वह अपने पिता शंकर साहा की पहली पत्नी का पुत्र था और उसके दो भाई हैं। उसका छोटा भाई भी उसके साथ रहता था। विक्रम के पिता वर्तमान में अपनी दूसरी पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल के जंगीपुर क्षेत्र में फेरी का कारोबार करते हैं। हत्या और आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस नवविवाहिता की हत्या करने के बाद युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसे लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

