नवरात्र में पिज्जा आउटलेट पर नॉनवेज बिक्री को लेकर विवाद:बक्सर में पूजा समिति के सदस्यों ने किया हंगामा, संचालक ने बिक्री रोकने का दिया आश्वासन

नवरात्र में पिज्जा आउटलेट पर नॉनवेज बिक्री को लेकर विवाद:बक्सर में पूजा समिति के सदस्यों ने किया हंगामा, संचालक ने बिक्री रोकने का दिया आश्वासन

बक्सर शहर के सत्यदेव मिल्ली के पास एक पिज्जा आउटलेट पर नवरात्र के दौरान नॉनवेज की बिक्री को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय दुर्गापूजा समिति ने नवरात्र के 10 दिनों तक नॉनवेज बिक्री बंद रखने की मांग की थी। दो दिन बाद भी बिक्री जारी रहने पर पूजा समिति के सदस्यों ने हंगामा किया। मामला बढ़ने पर एसडीएम के निर्देश पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर विवाद शांत कराया। इसके बाद आउटलेट संचालक ने नवरात्र के दौरान नॉनवेज नहीं बेचने और उसका प्रचार-प्रसार नहीं करने का आश्वासन दिया। दुर्गापूजा समिति से जुड़े राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र से पहले ही संचालक को सूचना दी गई थी। संचालक ने कंपनी से अनुमति लेने की बात कही थी, लेकिन बिक्री जारी रही, जिससे नाराजगी बढ़ी। स्थानीय निवासी प्रियेश कुमार ने पंडाल निर्माण के दौरान आउटलेट प्रबंधन पर अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया। पुलिस की पहल पर निकला समाधान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद आउटलेट संचालक से बातचीत की गई। बातचीत के दौरान संचालक ने आश्वासन दिया कि नवरात्र के दौरान नॉनवेज की बिक्री नहीं की जाएगी और न ही इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को शांत कराया गया। फिलहाल, संचालक के आश्वासन के बाद विवाद शांत हो गया है। अब नवरात्र के शेष दिनों में इस आश्वासन का पालन होता है या नहीं, इस पर स्थानीय लोगों और दुर्गापूजा समिति की नजर रहेगी। बक्सर शहर के सत्यदेव मिल्ली के पास एक पिज्जा आउटलेट पर नवरात्र के दौरान नॉनवेज की बिक्री को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय दुर्गापूजा समिति ने नवरात्र के 10 दिनों तक नॉनवेज बिक्री बंद रखने की मांग की थी। दो दिन बाद भी बिक्री जारी रहने पर पूजा समिति के सदस्यों ने हंगामा किया। मामला बढ़ने पर एसडीएम के निर्देश पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर विवाद शांत कराया। इसके बाद आउटलेट संचालक ने नवरात्र के दौरान नॉनवेज नहीं बेचने और उसका प्रचार-प्रसार नहीं करने का आश्वासन दिया। दुर्गापूजा समिति से जुड़े राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र से पहले ही संचालक को सूचना दी गई थी। संचालक ने कंपनी से अनुमति लेने की बात कही थी, लेकिन बिक्री जारी रही, जिससे नाराजगी बढ़ी। स्थानीय निवासी प्रियेश कुमार ने पंडाल निर्माण के दौरान आउटलेट प्रबंधन पर अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया। पुलिस की पहल पर निकला समाधान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद आउटलेट संचालक से बातचीत की गई। बातचीत के दौरान संचालक ने आश्वासन दिया कि नवरात्र के दौरान नॉनवेज की बिक्री नहीं की जाएगी और न ही इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को शांत कराया गया। फिलहाल, संचालक के आश्वासन के बाद विवाद शांत हो गया है। अब नवरात्र के शेष दिनों में इस आश्वासन का पालन होता है या नहीं, इस पर स्थानीय लोगों और दुर्गापूजा समिति की नजर रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *