नरसिंहपुर में भारी बारिश से कई मार्ग जलमग्न:बिलहरा गांव का संपर्क टूटा, प्रशासन ने आवागमन रोका

नरसिंहपुर में भारी बारिश से कई मार्ग जलमग्न:बिलहरा गांव का संपर्क टूटा, प्रशासन ने आवागमन रोका

नरसिंहपुर जिले में रविवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई छोटे पुल और रपटे जलमग्न हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कई ग्रामीण मार्गों पर आवागमन बंद कर बैरिकेडिंग लगा दी है। तेंदूखेड़ा तहसील के नादिया-बिलहरा मार्ग पर एक नदी उफान पर है। पिछले 24 घंटों से पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे लगभग 1800 की आबादी वाले बिलहरा गांव का संपर्क नादिया और आसपास के क्षेत्रों से टूट गया है। पुल पर पानी होने के कारण दोनों गांवों के बीच आवागमन पूरी तरह ठप है। सुआतला-बिलहरा मार्ग पर भी जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। इसी तरह, बरमान-तेंदूखेड़ा मार्ग पर स्थित पांडाझिर नाला भी उफान पर है, जहां सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बैरिकेडिंग पार न करें और उफनती नदियों, नालों या जलभराव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर निगरानी रख रही हैं। बारिश से आई बाढ़ की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *