अजमेर में लंबे समय से गुलाबबाड़ी रेलवे फाटक आरओबी निर्माण के लिए गर्डर रखने का काम शुरू हो गया है। यह पुल दीपावली तक बनकर तैयार हो जाएगा। अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने गर्डर के लॉन्चिंग कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं श्रीफल चढ़ाकर शुभारंभ किया। गर्डर रखे जाने के कार्य के दौरान रेलवे द्वारा समय-समय पर ब्लॉक भी लिया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण होगा और दीपावली तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। कांग्रेस राज में नहीं मिला बजट-भदेल विधायक भदेल ने कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस शासन के दौरान इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कोई बजट उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, उनके प्रयासों से तीनों ब्रिज परियोजनाओं पर तेजी से कार्य शुरू हुआ और आज यह कार्य पूर्ण गति से आगे बढ़ रहा है। गर्डर रखने के बाद सड़क बनाने का काम होगा। दीपावली तक यह पुल जनता के लिए तैयार हो जाएगा। हर गर्डर का वजन 40 टन आरओबी पर रखे जाने वाले प्रत्येक गर्डर का वजन करीब 40 टन है। इसके लिए विशेष प्रकार की क्रेनें मंगवाई गई हैं। इन क्रेनों से शनिवार को गर्डर उठाकर टेस्टिंग भी गई, ताकि आवश्यक होने पर कोई सुधार किया जा सके, लेकिन सब कुछ सामान्य रहा। रेल लाइन पर रखे जाने वाले गर्डर के टुकड़े को वेल्डिंग करके जोड़ा गया। गर्डर रखे जाने के दौरान किसी तरह की परेशनी ना हो, इसके लिए आरओबी के नीचे के भाग की सफाई की गई। 2020 में पूरा होना था, लेकिन नहीं हुआ बता दें कि गुलाबबाड़ी आरओबी के लिए 2018-19 में 39 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे और निर्माण 2020 में पूरा होना था, लेकिन 2026 में भी परियोजना अधूरी रही। अब 32 करोड़ रुपए का री-टेंडर किया गया है। परियोजना की कुल लागत बढ़कर 49.5 करोड़ रुपए हो गई है। करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ……… पढें ये खबर भी…. चतुर्थ श्रेणी भर्ती: रेवेन्यू बोर्ड में कल होगा डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन:दस्तावेज जांच के बाद 82 कैंडिडेट्स को मिलेगी पोस्टिंग, जाने पूरी डिटेल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में चयनित और राजस्व मंडल को आवंटित 82 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन कल किया जाएगा। (पूरी खबर पढे़)


