नरसिंहपुर में चलती कार में आग:बोनट से धुआं निकलते ही डॉक्टर बाहर निकले; गाड़ी जलकर राख

नरसिंहपुर में चलती कार में आग:बोनट से धुआं निकलते ही डॉक्टर बाहर निकले; गाड़ी जलकर राख

नरसिंहपुर शहर में रविवार सुबह केंद्रीय जेल के पीछे अंडरपास के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में गाड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। बोनट से धुआं निकलते ही रोकी कार विपतपुरा निवासी डॉक्टर फरीद खान अपनी इंडिगो कार से शहर की ओर आ रहे थे। अंडरपास पार करते ही कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए डॉक्टर फरीद ने तुरंत कार को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर निकल आए। कुछ ही मिनट में पूरी कार जल गई डॉक्टर फरीद के कार से बाहर निकलते ही आग तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनट में पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के कारण सड़क पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू सूचना मिलने पर स्टेशन गंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *