नगर कौंसिल पट्टी के कर्मचारियों को 2 माह से नहीं:पीएफ जमा न होने पर दिया धरना, क्लर्कों को 3 महीने से नहीं मिली सैलरी

नगर कौंसिल पट्टी के कर्मचारियों को 2 माह से नहीं:पीएफ जमा न होने पर दिया धरना, क्लर्कों को 3 महीने से नहीं मिली सैलरी

तरनतारन जिले के पट्टी नगर कौंसिल पट्टी के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंगलवार को कौंसिल कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जबकि बीते करीब दो सालों से उनके भविष्य निधि (पीएफ) की राशि भी खाते में जमा नहीं कराई गई है। वहीं, क्लर्कों को पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कच्चे व आउटसोर्स कर्मचारियों की बढ़ीं मुश्किलें धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि पक्के कर्मचारियों के साथ-साथ कच्चे, आउटसोर्स और ठेका प्रथा के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को भी दो महीने से वेतन नहीं मिला है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी वेतन जारी न होने से उनके सामने परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। इस धरने की अगुवाई नगर कौंसिल के प्रधान पलवंत राय ने की, जिसमें वाइस प्रधान चांद और सचिव गुरनाम सिंह भी विशेष रूप से शामिल रहे। लंबित वेतन जारी करने और पक्का करने की मांग प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने प्रशासन और सरकार से बकाया वेतन व पीएफ की राशि तुरंत जारी करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही उन्होंने आउटसोर्स व कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करने की प्रक्रिया शुरू करने पर जोर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी वाजिब मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने इस संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *