धौलपुर में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर युवक गिरफ्तार:2 स्थायी वारंटी समेत 17 बदमाशों को पकड़ा, अवैध हथियार भी बरामद

धौलपुर में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर युवक गिरफ्तार:2 स्थायी वारंटी समेत 17 बदमाशों को पकड़ा, अवैध हथियार भी बरामद

धौलपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। पुलिस ने 1 अवैध देसी पिस्टल, मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए।
अभियान के तहत जुआ खेलते 6 लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से 5225 रुपए और जुआ खेलने का सामान जब्त हुआ। सार्वजनिक जगह पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर जीतेंद्र नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। थाना दिहौली पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्थायी वारंटी शुभानी और बंटी उर्फ भीमसेन को पकड़ा। नीरज पुत्र रणवीर को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया।
सात लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर एएसपी वैभव शर्मा और मनियां सीओ खलील अहमद की देखरेख में हुई। इसमें दिहौली पुलिस टीम शामिल थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *