धौलपुर में कांग्रेस ने निकाला ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च:चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

धौलपुर में कांग्रेस ने निकाला ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च:चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

धौलपुर में कांग्रेस ने गुरुवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध मार्च निकाला गया। जिला कमेटी ने यह मार्च पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा के नेतृत्व में गांधी पार्क से शुरू किया। यह मार्च शहर के मुख्य रास्तों से गुजरा। इसमें प्रदेश, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और बूथ अध्यक्षों सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए
पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसी संस्था की गरिमा और आजादी पर असर डाला जा रहा है। शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिडोरा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जादौन, प्रधान प्रतिनिधि सूआलाल जाटव, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र शर्मा और अमित मुद्गल समेत अन्य नेताओं ने भी केंद्र सरकार और चुनाव व्यवस्था का विरोध किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *