कोटपूतली में कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन के तहत केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पर यह प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दिन को ‘काला दिवस’ बताया। चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में करोड़ों वोट काटे जा रहे हैं और चुनावों में गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों का उदाहरण दिया, जहां प्रशासन विपक्षी उम्मीदवारों को डरा रहा है। कांग्रेस नेता बोले- चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन अब आम जनता की रक्षा के बजाय सत्ता में बैठे लोगों के लिए काम कर रहे हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के योगदान को किया याद नेताओं ने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के योगदान को याद किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी संविधान और लोकतंत्र बचाने को तैयार है। प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय पर पुलिस बल तैनात था। बाद में कांग्रेस के एक दल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

