कटिहार के धुसमर में एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित “एसबीआई संजीवनी – क्लिनिक ऑन व्हील्स” परियोजना के अंतर्गत TRY संस्था के सहयोग से बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय समुदाय के लगभग 209 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली। आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। यह पहल ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जिससे उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क मिल पा रही हैं। शिविर के दौरान उपस्थित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एसबीआई फाउंडेशन एवं TRY संस्था द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में ऐसे और अधिक स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर TRY संस्था के परियोजना प्रबंधक सौरभ सिंह एवं मोहम्मद कौसर आलम सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। कटिहार के धुसमर में एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित “एसबीआई संजीवनी – क्लिनिक ऑन व्हील्स” परियोजना के अंतर्गत TRY संस्था के सहयोग से बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय समुदाय के लगभग 209 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली। आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। यह पहल ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जिससे उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क मिल पा रही हैं। शिविर के दौरान उपस्थित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एसबीआई फाउंडेशन एवं TRY संस्था द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में ऐसे और अधिक स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर TRY संस्था के परियोजना प्रबंधक सौरभ सिंह एवं मोहम्मद कौसर आलम सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

