जमुई के खैरा प्रखंड स्थित चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय कहरडीह, चांगोडीह में बुधवार को एक शिक्षक के विद्यालय पहुंचने पर विवाद खड़ा हो गया। विद्यालय के सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने वर्षों से अनुपस्थित चल रहे अप्रशिक्षित शिक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह पर कुछ लोगों के साथ विद्यालय पहुंचकर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… छात्रों को धमकाकर कक्षा से बाहर निकाला प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे रवीन्द्र कुमार सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्वयं को प्रधानाध्यापक बताया और अपने साथ आए लोगों को शिक्षक के रूप में प्रस्तुत किया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने विद्यालय में उपस्थित नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को धमकाकर बाहर निकाल दिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। रवीन्द्र सिंह ने विद्यालय में ताला लगाने को कहा छात्रों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में भी उन्हें विद्यालय से बाहर निकाले जाने की बात सामने आई है। छात्रों ने आरोप लगाया कि रवीन्द्र कुमार सिंह ने उन्हें घर जाने और विद्यालय में ताला लगाने को कहा। इसके बाद सभी छात्र विद्यालय छोड़कर अपने घरों को चले गए। विद्यालय में लगभग 90 विद्यार्थी नामांकित प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार ने बताया कि विद्यालय में लगभग 90 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें से प्रतिदिन करीब 50 छात्र पढ़ने आते हैं। विद्यालय में कुल सात शिक्षक और दो शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि यदि इस मामले में समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो विद्यालय में कोई अप्रत्याशित घटना हो सकती है और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो सकती है। डीईओ से मामले की जांच की मांग मनीष कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और विद्यालय का संचालन व्यवस्थित करने की मांग की है। उन्होंने शिक्षण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया है। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जमुई के खैरा प्रखंड स्थित चंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय कहरडीह, चांगोडीह में बुधवार को एक शिक्षक के विद्यालय पहुंचने पर विवाद खड़ा हो गया। विद्यालय के सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने वर्षों से अनुपस्थित चल रहे अप्रशिक्षित शिक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह पर कुछ लोगों के साथ विद्यालय पहुंचकर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… छात्रों को धमकाकर कक्षा से बाहर निकाला प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे रवीन्द्र कुमार सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्वयं को प्रधानाध्यापक बताया और अपने साथ आए लोगों को शिक्षक के रूप में प्रस्तुत किया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने विद्यालय में उपस्थित नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को धमकाकर बाहर निकाल दिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। रवीन्द्र सिंह ने विद्यालय में ताला लगाने को कहा छात्रों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में भी उन्हें विद्यालय से बाहर निकाले जाने की बात सामने आई है। छात्रों ने आरोप लगाया कि रवीन्द्र कुमार सिंह ने उन्हें घर जाने और विद्यालय में ताला लगाने को कहा। इसके बाद सभी छात्र विद्यालय छोड़कर अपने घरों को चले गए। विद्यालय में लगभग 90 विद्यार्थी नामांकित प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार ने बताया कि विद्यालय में लगभग 90 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें से प्रतिदिन करीब 50 छात्र पढ़ने आते हैं। विद्यालय में कुल सात शिक्षक और दो शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि यदि इस मामले में समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो विद्यालय में कोई अप्रत्याशित घटना हो सकती है और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो सकती है। डीईओ से मामले की जांच की मांग मनीष कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और विद्यालय का संचालन व्यवस्थित करने की मांग की है। उन्होंने शिक्षण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया है। शिकायत मिलने के बाद शिक्षा पदाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

