धार में 7 से 9 अक्टूबर मतदान केंद्रों पर शिविर:पात्र नागरिक फार्म-6 से कर सकेंगे आवेदन, DM ने सूची में नाम जांचने की अपील की

धार में 7 से 9 अक्टूबर मतदान केंद्रों पर शिविर:पात्र नागरिक फार्म-6 से कर सकेंगे आवेदन, DM ने सूची में नाम जांचने की अपील की

धार जिले में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए 7, 8 और 9 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने नागरिकों से अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की है। पात्र होने के बावजूद नाम सूची में दर्ज नहीं होने पर फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा निर्वाचन कार्यालय के अनुसार फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में सभी बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान विशेष रूप से उन युवाओं और अन्य पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की गई है, जिनका नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं हुआ है। नागरिक अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं और पात्रता के अनुसार नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *