धर्मेंद्र कश्यप 27 को सपा में होंगे शामिल:बरेली सपा कार्यालय में जोरदार स्वागत, लखनऊ में लेंगे सदस्यता

धर्मेंद्र कश्यप 27 को सपा में होंगे शामिल:बरेली सपा कार्यालय में जोरदार स्वागत, लखनऊ में लेंगे सदस्यता

भाजपा छोड़ने के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और शिवेंद्र नाथ चौबे समाजवादी पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं। बरेली स्थित सपा के जिला कार्यालय में पहली बार पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। दोनों नेता 27 अक्टूबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस मुलाकात को संगठन से उनके जुड़ने की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। स्वागत कार्यक्रम में जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारी और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, पीयूष वर्मा लोधी, मुस्ताक अहमद, जितेंद्र मुंडे, महानगर महासचिव दीपक शर्मा और जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *