धमतरी में एक ही रात 4 दुकानों के ताले टूटे:कबाड़ी दुकान में देर रात लगाई आग, दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल

धमतरी में एक ही रात 4 दुकानों के ताले टूटे:कबाड़ी दुकान में देर रात लगाई आग, दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल

धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात चोरों ने करीब चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान एक कबाड़ी दुकान में चोरी के बाद आग लगा दी गई। आग में दुकान में रखा कई सामान जलकर खाक हो गया। देर रात करीब 3 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सुबह होते-होते आसपास की अन्य दुकानों के ताले टूटने की जानकारी भी सामने आई। घटना के बाद दुकानदारों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए इसे बढ़ाने की मांग की है। कबाड़ी दुकान का एक हिस्सा जलकर खाक आसपास के दुकानदारों के मुताबिक, देर रात करीब 3 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर कबाड़ी दुकान का ताला टूटा मिला और आग ने भीषण रूप ले लिया था। इसके बाद दमकल की टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का एक हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। दुकान में रखा कई सामान भी जलकर खाक हो गया। एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूटे दुकानदारों ने बताया कि एक ही रात में करीब चार दुकानों के ताले तोड़े गए। कुछ दुकानों में चोरी की वारदात हुई, जबकि कुछ में चोरी की कोशिश की गई। कबाड़ी दुकान में आग लगाए जाने की घटना ने आसपास के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। दुकानदारों ने आशंका जताई कि इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और इस घटना में उनकी भूमिका हो सकती है। हालांकि, घटना को अंजाम किसने दिया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग लगातार दुकानों के ताले टूटने और कबाड़ी दुकान में आग लगने की घटना के बाद दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में नियमित गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह की वारदातों पर रोक लग सके। फिलहाल, पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *