दौसा में कई दिनों बाद फिर बदला मौसम:बादल छाए, बारिश की संभावना; गर्मी और उमस से मिली राहत

दौसा में कई दिनों बाद फिर बदला मौसम:बादल छाए, बारिश की संभावना; गर्मी और उमस से मिली राहत

दौसा जिले में कई दिनों बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि जिले के कई इलाकों में धूप भी निकली हुई है, जबकि कई स्थानों पर बादलों की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाओं से गर्मी और उसम से राहत मिली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में भी मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। आगामी तीन दिनों में बारिश का अलर्ट बारिश के चलते आगामी दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि सावन माह बीतने के बाद भी जिले में अब तक कहीं भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। ऐसे में बदले मौसम और बारिश की संभावना से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *