दोहरे हत्याकांड में बंजारा समेत 7 आरोपी पर 10 हजार का इनाम

दोहरे हत्याकांड में बंजारा समेत 7 आरोपी पर 10 हजार का इनाम

भास्कर संवाददाता | उज्जैन चिमनगंज थाना क्षेत्र में कानीपुरा मार्ग स्थित लक्की ढाबा पर रंजिश में ढाबा संचालक जितेंद्र ठाकुर व करणी सेना उपाध्यक्ष राहुल दरबार की हत्या में फरार आरोपियों पर एसपी प्रदीप शर्मा ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। 26–27 अगस्त की रात दोनों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी, तभी से मुख्य आरोपी सोनू बंजारा व अन्य का सुराग नहीं मिल रहा। नीलगंगा में भी गोरकर भाइयों की हत्या में फरार रोशन पासी को भी क्राइम टीम व साइबर सेल नहीं खोज पा रही है। एसपी ने मंडी थाने के दोहरे हत्याकांड में फरार अभिषेक पिता पर्वत सिंह 23 साल, विशाल पिता देवनारायण 25 साल निवासी पंवासा, विशाल सांडिया पिता विनोद 26 साल निवासी नानाखेड़ा, बिट्टू उर्फ प्रियांशु तिवारी पिता सा​िलगराम 23 साल निवासी पंवासा, शिवेंद्र पिता बंशीलाल 23 साल निवासी बजरंग कॉलोनी पंवासा, सोनू पिता मोतीलाल 37 साल निवासी शंकरपुर मक्सी रोड व राकेश पिता बद्रीलाल 27 वर्ष निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी पंवासा पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की अवैध संपत्ति पर भी अब प्रहार की तैयारी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *