दोस्त अलग-अलग पार्टियों से चुनावी मैदान में, तीनों करोड़पति:बांकाराम की पत्नी के पास 4, रघुनाथराम के पास 16 करोड़, कांग्रेस प्रत्याशी सबसे अमीर

दोस्त अलग-अलग पार्टियों से चुनावी मैदान में, तीनों करोड़पति:बांकाराम की पत्नी के पास 4, रघुनाथराम के पास 16 करोड़, कांग्रेस प्रत्याशी सबसे अमीर

बाड़मेर जिला परिषद के 37 सदस्यों की चुनावी स्थिति क्लियर हो गई है। इसमें 114 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसमें सबसे ज्यादा अमीर वार्ड संख्या 33 के कांग्रेस प्रत्याशी रघुनाथराम है। इनके पास में 16.20 करोड़ की चल संपति घोषित की है। इस वार्ड से बीजेपी के बांकाराम और आरएलपी के अशोक कुमार भी करोड़पति है। वहीं सबसे कम चल संपति वार्ड संख्या 5 के बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल के पास 72 हजार रुपए की चल संपति है। वहीं बाड़मेर की हॉट सीट वार्ड संख्या 34 में दोनों मामई भाई आमने-सामने चुनाव लड़ रहे है। वर्तमान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा के पास 4.10 करोड और पत्नी के पास 34.17 लाख की चल संपति है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी मनोहर पाबड़ा और उनकी पत्नी दोनों करोड़पति है। तीन दोस्त, तीनों आमने-सामने अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे बाड़मेर जिला परिषद की 33 नंबर सीट हॉट बन गई है। यहां पर तीन दोस्त अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे है। तीनों ने ऑयल फील्ड से अपने बिजनेस की शुरूआत की थी। भाजपा से बांकाराम की पत्नी के पास 4.09 करोड़ की चल संपति की मालकिन है। कांग्रेस के रघुनाथराम ने अपने नाम 16.20 करोड़ रुपए की चल संपति घोषित की है। आरएलपी के अशोक कुमार के पास 2 लाख रुपए नकद, 50 ग्राम सोना और 1 करोड़ 1 लाख रुपए की चल संपति है। इस सीट पर तीनों प्रत्याशी करोड़पति है। दो पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एक सीट पर चुनाव लड़ रहे वार्ड नंबर 29 से वकील मुन्नी चौधरी (36) चुनावी मैदान में है। इन्होंने एलएलबी, एमसीए भी कर रखी है। एमसीए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से की है। वकील के पास 5.64 करोड़ चल संपति है। उनके पति के पास 15.99 लाख रुपए है। डीएम कंन्ट्रक्शन कंपनी की मालिकिन है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी भूराराम गोदाराम के पास 1.50 करोड़ की चल संपति है। भूराराम ने एमएम कर रखी है। वहीं बाड़मेर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है। इनकी पत्नी के पास 35.60 लाख रुपए है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश देव सारण के पास 8.58 करोड की चल संपति है। वहीं पत्नी के पास 1.19 करोड़ रुपए है। नरेश एमए पास है। वहीं बाड़मेर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष है। सबसे कम आय वार्ड संख्या 5 के भाजपा प्रत्याशी वार्ड संख्या 5 के बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल पुत्र उकाराम के पास 72 हजार रुपए की चल संपति है। खुद साक्षर है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी फतेह खान के पास 6.72 लाख और उनकी पत्नी के पास उनसे तीन गुणा ज्यादा 20.38 लाख रुपए की चल संपति है। खुद बीए पास है। वार्ड 34 में बीजेपी के प्रत्याशी और उनकी पत्नी दोनों करोड़पति जिला परिषद के वार्ड संख्या 34 में बीजेपी के प्रत्याशी मनोहर पाबड़ा के पास 4.71 करोड और उनकी पत्नी के पास 3.33 करोड़ की चल संपति है। मनोहर के राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.टैक कर रखी है। वहीं इनके सामने कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा के पास भी 4.10 करोड़ वहीं पत्नी के पास 34.17 लाख की चल संपति है। इन्होंने पढ़ाई स्नातकोत्तर कर रखी है। मनोहर और लक्ष्मणसिंह दोनों मामई भाई है। पूर्व प्रधान के पास 3.17 करोड़ की संपति पूर्व प्रधान खंगार सिंह सोढ़ा के पास 3.17 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 1.14 करोड़ रुपए की चल संपति है। सोढ़ा बीए पास है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *