कोटा जिले की 4 पंचायत समिति में पहले चरण में मतदान होना है। नाम वापसी के बाद चारों पंचायत समिति में तस्वीर साफ हो गई है। लाडपुरा, सुल्तानपुर, इटावा ओर सांगोद पंचायत समिति में 84 सीटों के लिए के 219 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें एक 51 निर्दलीय शामिल है। 23 सीटों वाली इटावा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 26 निर्दलीय ने ताल ठोक रखी है। यहां 74 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 17 सीट वाली लाडपुरा पंचायत समिति में 4 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन वापस लिया है। यहां 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है ।सबसे कम 4 निर्दलीय मैदान में है। 21 सीटों वाली सुल्तानपुर पंचायत समिति में 4 प्रत्याशी ने नॉमिनेशन वापस लिए है। यहां 52 प्रत्याशी मैदान में है। 23 सीट वाली सांगोद पंचायत समिति में में 10 कैंडीडेट्स में नॉमिनेशन वापस लिया है। यहां 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सांगोद पंचायत समिति में भाजपा की बृजबाला शर्मा को इस बार आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 5 से प्रत्याशी बनाया है। बृजबाला शर्मा ने दो वार्डो, वार्ड 5 और वार्ड 11 से नामांकन भरा था, वार्ड संख्या 11 से उन्होंने नामांकन वापस ले लिया है लेकिन वार्ड नंबर 5 से शर्मा चुनाव लड़ेगी। इनके बीच आमने-सामने की टक्कर सांगोद पंचायत समिति (23 ) इटावा पंचायत समिति (23) लाडपुरा पंचायत समिति (17) सुल्तानपुर पंचायत समिति (21)

