दोबारा सील किया गया अनुष्का प्रांजल अस्पताल:बिना पंजीकरण चल रहे महादेवा व न्यू जेके केयर को नोटिस जारी

दोबारा सील किया गया अनुष्का प्रांजल अस्पताल:बिना पंजीकरण चल रहे महादेवा व न्यू जेके केयर को नोटिस जारी

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में नियमों के विपरीत संचालित हो रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। पहले सील किए जा चुके अनुष्का प्रांजल हॉस्पिटल में दोबारा मरीज भर्ती मिलने पर विभाग ने दोनों मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया। इसके अलावा महादेवा हॉस्पिटल और न्यू जेके केयर हॉस्पिटल के नाम से लगे बोर्ड भी उतरवा दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। पहले भी सील किया गया था अस्पताल एसीएमओ रमित रस्तोगी ने बताया कि बीते महीनों में चलाए गए अभियान के दौरान अनुष्का प्रांजल हॉस्पिटल को सील किया गया था। हाल ही में निरीक्षण के दौरान अस्पताल दोबारा संचालित मिलता पाया गया। यहां दो मरीज भर्ती थे, जिन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया है। जिस भवन में अस्पताल संचालित हो रहा था, उसके ऊपरी हिस्से में लोग रहते हैं, जबकि नीचे अस्पताल चलाया जा रहा था। दोनों नाम से रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला इसके अलावा निरीक्षण के दौरान महादेवा हॉस्पिटल और न्यू जेके केयर हॉस्पिटल के नाम के बोर्ड लगे मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंदर जाकर जानकारी की तो बताया गया कि दोनों अस्पताल फिलहाल निर्माणाधीन हैं। जांच में दोनों के नाम से रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। इस पर विभाग ने दोनों अस्पतालों के बोर्ड उतरवाने के साथ नोटिस जारी किया है। एसीएमओ ने बताया कि क्षेत्र में नियमों के विपरीत अस्पतालों के संचालन पर रोक लगाने के लिए आने वाले दिनों में अभियान चलाकर कार्रवाई की तैयारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *