भाषा की विभिन्न फाइल से मंगलवार रात 9.30 बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
दि63 दूसरी लीड दशहरा
दशहरा उत्सव का आनंद लेने के लिए रामलीला मैदानों में उमड़े लोग
नयी दिल्ली, अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा मंगलवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोग रावण के पुतलों का दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में रामलीला मैदानों में पहुंचे।
वि20: एससीओ लीड राजनाथ
आतंकवाद को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता, इससे निपटने में दोहरे मापदंड न अपनाए जाएं: राजनाथ
दुशांबे, भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से पूरे आतंकी तंत्र को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयास करने की अपील करते हुए मंगलवार को कहा कि आतंकवाद को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता और इससे निपटने में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए।
प्रादे169: भारत अमेरिका यूएई लीड त्रिपक्षीय
जयशंकर, रुबियो और अल नाह्यान ने क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा, साझा आर्थिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की
मुंबई/नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाह्यान ने मंगलवार को मुंबई में एक त्रिपक्षीय बैठक की, जिसमें क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ साझा आर्थिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई।
दि13: कांग्रेस परिसीमन
क्या परिसीमन विधेयक फिर से पारित कराने का प्रयास करेगी सरकार : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पत्र का सरकार की ओर से दिए गए जवाब का हवाला देते हुए मंगलवार को सवाल किया कि क्या लोकसभा में पराजित हो चुके संविधान संशोधन विधेयक को फिर से लाने और ‘‘महालंकित दो-तिहाई बहुमत’’ से इसे पारित कराने का प्रयास किया जा रहा है ?
दि27: राहुल आरएसएस
आरएसएस ‘विशुद्ध पुरुषवादी, संविधान विरोधी’; उसकी सोच के खिलाफ लड़ना खुशी देता है : राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि यह ‘‘विशुद्ध पुरुषवादी और संविधान विरोधी’’ संगठन है, जो महिलाओं को पुरुषों की ‘‘संपत्ति’’ मानता है।
प्रादे17: महाराष्ट्र आरएसएस लीड भागवत
आंदोलन राजनीतिक स्वार्थ का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं: मोहन भागवत
नागपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन के आंदोलन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करते और ये राजनीतिक स्वार्थों का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं।
प्रादे115: पंजाब दूसरी लीड शाह
पंजाब: शाह ने मादक पदार्थ का मुद्दा उठाने के बाद आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के परिवार से मुलाकात की
चंडीगढ़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के संगरूर में मादक पदार्थ की समस्या का मुद्दा उठाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की।
प्रादे152: उप्र पटाखा लीड विस्फोट
भदोही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट से छह लोग झुलसे
भदोही (उप्र), भदोही जिले के चौरी थानाक्षेत्र में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट होने से कम से कम छह लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वि25: पाक अदालत हिंदू
पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू बहनों को अपहरण के डेढ़ महीने बाद माता-पिता के पास लौटने की अनुमति
कराची, सिंध उच्च न्यायालय ने उन दो नाबालिग हिंदू बहनों को अपने माता-पिता के पास लौटने की अनुमति दे दी है, जिन्हें डेढ़ महीने से अधिक समय पहले कथित तौर पर अगवा कर इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया गया था और जिनका निकाह उम्र में कहीं बड़े मुस्लिम पुरुषों से करा दिया गया था।
वि22:पाक मुनीर ईरान
क्षेत्रीय तनाव कम करने के प्रयासों के तहत ईरान पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर क्षेत्रीय तनाव कम करने की इस्लामाबाद की कोशिशों के तहत मंगलवार को ईरान पहुंचे। ईरानी मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।
अर्थ30: अंबानी साक्षात्कार
जियो सिर्फ दूरसंचार इकाई नहीं, बल्कि एक प्रौद्योगिकी कंपनी: आकाश अंबानी
(फाइल फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी वृद्धि के लिए दूरसंचार से आगे अपनी प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा और क्लाउड क्षेत्र पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जियो सिर्फ दूरसंचार इकाई नहीं बल्कि एक प्रौद्योगिकी कंपनी है।
अर्थ17: भारत-न्यूजीलैंड लीड एफटीए
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू, प्रधानमंत्री लक्सन ने ऐतिहासिक करार बताया
नयी दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया। इससे कपड़ा, चमड़ा और जूते-चप्पल जैसे श्रम गहन क्षेत्रों सहित विभिन्न भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। समझौते के तहत भारतीय निर्यात की सभी शुल्क श्रेणियों को पहले दिन से शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान की गई है।
खेल42: खेल महिला भारत पारी
हरमनप्रीत की शानदार पारी से भारत के सात विकेट पर 216 रन
रायपुर, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद 91 रन की शानदार पारी के दम पर जिंबॉब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां सात विकेट पर 216 रन बनाए।
खेल37: खेल एशियाड पैरा संपूर्ण लीड भारत
भारत ने एथलेटिक्स में मचाई धूम, अपने पदकों की संख्या 35 पर पहुंचाई
नागोया, निषाद कुमार और दीप्ति जीवनजी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की अगुवाई में भारत ने एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंगलवार को यहां पांच स्वर्ण पदक जीते जिससे देश के कुल पदकों की संख्या 35 पर पहुंच गई।

