देशभक्ति गीतों पर हाथ में तिरंगा लिए झूमे वृद्धाश्रम के बुजुर्ग जन

देशभक्ति गीतों पर हाथ में तिरंगा लिए झूमे वृद्धाश्रम के बुजुर्ग जन

परिवर्तन एवं पीर पराई परिवार, अहमदाबाद का आयोजन, 6 वृद्धाश्रमों के बुजुर्गु पुरुषों व महिलाओं ने निकाली यात्रा

अहमदाबाद. परिवर्तन एवं पीर पराई फाउण्डेशन परिवार, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें 6 वृद्धाश्रमों के लगभग 200 से अधिक वृजुर्ग जनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वृद्धजनों ने हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकालते हुए दिल की उमंगों के साथ झूम- झूम कर नृत्य किया। इस अवसर करीब 70-80 वर्ष के बुजुर्गों को देशभक्ति गीत “कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों” पर झूम-झूमकर नृत्य करते देखा गया।
हैपनिंग क्लब एंड फाउंडेशन के कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। ए मेरे वतन के लोगों,तेरी मिट्टी में मिल जावां, भारत हमको जान से प्यारा है सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा है…, होठों पर सच्चाई रहती है .., हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए, हम लाए हैं तूफान से किश्ती निकाल के, मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे राष्ट्र प्रेम से जुड़े गीतों से सभी को झुमाया।

बुजुर्गों की खुशी के लिए हर संभव प्रयास

इस अवसर पर परिवर्तन एवं फाउण्डेशन के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा कि परिवर्तन एवं फाउण्डेशन बुजुर्गों की सेवा ही नहीं करना चाहता, उनके चेहरे पर मुस्कान एवं हंसी देखना चाहता है, बुजुर्गों की खुशी के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए ऑल इंडिया एमएसएमई फेडरेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी मगन पटेल ने कहा कि बच्चों से संवाद व उनमें संस्कार प्रकट करने की जरूरत है। मुख्य अतिथि के रूप में सीआइआइ गुजरात प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सराहनीय कार्य है। समाज सेवी सह एव उद्योगपति बिपिन सोनी, समाजसेवी सह गौभक्त राजकुमार अग्रवाल, फाउण्डेशन के संरक्षक सुरेश अग्रवाल विशेष अतिथि थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश जैन, चिमनलाल शाह, अरुण अग्रवाल, रविप्रकाश गोयल, सुनील अग्रवाल, मुकेश गोयल, रामविलास गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, जयंतीभाई कथीरिया, बसंत पटेल, जयेशभाई, अतुल मिश्रा, भवानीसिंह शेखावत उपिस्थत थे। फाउण्डेशन के देवेन्द्र पटेल, रमेश कुमार जैन, प्रमोद गुप्ता, राकेश जैन, प्रेम बंसल, नीलेश अग्रवाल,विनीत अग्रवाल, अशोक राठौड़, प्रदीप अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *