देवरिया में 70वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता:5 तहसीलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बरहज और सदर बने विजेता

देवरिया में 70वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता:5 तहसीलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बरहज और सदर बने विजेता

देवरिया के स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बुधवार को दिन में 12 बजे से तीन बजे तक हुई। इसका आयोजन बाबा इंद्रमणि जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकर ने किया। इसमें देवरिया सदर, देवरिया ग्रामीण, रुद्रपुर, बरहज और भाटपार रानी तहसील की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन प्रधानाचार्य माधव प्रसाद सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। निर्णायकों और व्यायाम शिक्षकों ने प्रतियोगिता के संचालन में मदद की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट मेहमानों, आयोजन प्रधानाचार्य और जिला क्रीड़ा सचिव विवेक राव मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना बढ़ती है। प्रतियोगिता के नतीजे इस प्रकार रहे: 17 साल के बालक वर्ग में बरहज विजेता और सलेमपुर उपविजेता रहा। 19 साल के बालक वर्ग में देवरिया सदर ने जीत हासिल की, जबकि भाटपार रानी उपविजेता रहा। 14 साल के बालिका वर्ग में देवरिया ग्रामीण, 17 साल के बालिका वर्ग में देवरिया सदर और 19 साल के बालिका वर्ग में रुद्रपुर की टीम विजेता बनी। 14 साल के बालक वर्ग का खिताब भी रुद्रपुर की टीम ने जीता।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *