देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र में एक किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवक किशोरी को उसकी सहेली के घर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन किशोरी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।


