देवरिया में नवरात्र की तैयारी:बंगाल के मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे

देवरिया में नवरात्र की तैयारी:बंगाल के मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व नजदीक आते ही नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दुर्गा पूजा की तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित होने वाली मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप (फाइनल टच) देने के लिए मूर्तिकार दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विशेष रूप से बंगाल से रुद्रपुर आए मूर्तिकार राम सिंह पाल ने बताया कि वे हर साल दुर्गा पूजा के अवसर पर यहां आकर मूर्तियां बनाने का काम करते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने अपनी टीम के साथ लगभग तीन महीने पहले से ही प्रतिमाओं को तैयार करने का काम शुरू कर दिया था, जो अब पूर्णता की ओर है। इन कुशल मूर्तिकारों का कहना है कि नवरात्र और दशहरा का यह पवित्र समय उनके लिए केवल आस्था ही नहीं, बल्कि काम और रोजगार की दृष्टि से भी साल का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। वे पूरी श्रद्धा और लगन के साथ मिट्टी को आकार देकर देवी के स्वरूप को जीवंत करने में जुटे हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *