दूर का साफ लेकिन पास का धुंधला दिखता है? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Farsightedness का संकेत

दूर का साफ लेकिन पास का धुंधला दिखता है? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Farsightedness का संकेत

Farsightedness Symptoms: क्या आपको कभी अखबार पढ़ते समय या मोबाइल पर मैसेज टाइप करते हुए आंखों को बहुत ज्यादा सिकोड़ना पड़ता है? या फिर किसी चीज को साफ देखने के लिए उसे अपनी आंखों से दूर ले जाना पड़ता है? अगर आपको दूर का नजारा तो बिल्कुल साफ दिखाई देता है, लेकिन पास की चीजें धुंधली नजर आती हैं, तो इसे सिर्फ सामान्य थकान मानकर नजरअंदाज न करें। अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी (AAO) के अनुसार, यह लक्षण फॉरसाइटेडनेस (Farsightedness) यानी हाइपरोपिया (Hyperopia) का एक स्पष्ट संकेत हो सकता है। इसे आम भाषा में दूरदृष्टि दोष भी कहते हैं। आइए समझते हैं कि हाइपरोपिया क्या है, ऐसा क्यों होता है और इससे निपटने के क्या उपाय हैं।

क्या होता है फॉरसाइटेडनेस या हाइपरोपिया?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, हाइपरोपिया आंख का एक बहुत ही आम रिफ्रैक्टिव एरर (Refractive Error) यानी देखने की क्षमता से जुड़ा दोष है। इसमें आपकी आंखें दूर रखी वस्तुओं पर तो आसानी से फोकस कर लेती हैं, लेकिन जब बात किसी पास रखी चीज को देखने की आती है, तो आपकी आंखों को बहुत ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। जब हम किसी चीज को देखते हैं, तो रोशनी की किरणें हमारी आंख के लेंस से होकर गुजरती हैं और रेटिना (Retina – आंख के पीछे का पर्दा) पर केंद्रित होती हैं। लेकिन हाइपरोपिया से पीड़ित व्यक्ति की आंख में रोशनी की किरणें सही जगह यानी रेटिना पर फोकस न होकर, उसके ठीक पीछे फोकस होती हैं। इसी वजह से पास की चीजें धुंधली या अस्पष्ट दिखाई देती हैं।

हाइपरोपिया के मुख्य लक्षण

हाइपरोपिया की समस्या धीरे-धीरे या बचपन से भी हो सकती है। अगर आप नीचे दिए गए लक्षणों को खुद में या अपने बच्चों में महसूस कर रहे हैं, तो सचेत हो जाएं;

  • पास की चीजों का धुंधला दिखना
  • आंखों पर बहुत ज्यादा जोर पड़ना (Eye Strain)।
  • सिरदर्द होना।
  • आंखों को बार-बार सिकोड़ना या मिचमिचाना।
  • आंखों में पानी आना या जलन होना।

क्यों होती है यह समस्या?

हमारी आंख का आकार और उसका लेंस यह तय करते हैं कि रोशनी सही जगह फोकस होगी या नहीं। हाइपरोपिया होने की मुख्य वजहें इस प्रकार हैं;

  • आईबॉल (Eyeball) का छोटा होना।
  • कॉर्निया का समतल (Flat) होना।
  • आनुवंशिकता (Genetics)।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए और इसका इलाज क्या है?

अगर पास की चीजें धुंधली दिखने की वजह से आपके रोजमर्रा के काम (जैसे पढ़ना, लिखना या स्क्रीन टाइम) प्रभावित हो रहे हैं या लगातार सिरदर्द रहता है, तो तुरंत किसी आई स्पेशलिस्ट (आंखों के डॉक्टर) से संपर्क करें। डॉक्टर एक साधारण विजन टेस्ट (Vision Test) करके इसका सही माप बता सकते हैं। इसके इलाज और बचाव के मुख्य तरीके ये हैं

  • सही नंबर का चश्मा या कांटेक्ट लेंस।
  • रिफ्रैक्टिव सर्जरी (LASIK)।
  • 20-20-20 नियम अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *