दुर्ग में बकरी पालने के विवाद में महिला की हत्या:साहू समाज की परंपरा का हवाला देकर 52 साल की महिला को डंडे से पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में बकरी पालने के विवाद में महिला की हत्या:साहू समाज की परंपरा का हवाला देकर 52 साल की महिला को डंडे से पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के चुनकट्टा गांव में बकरी पालन को लेकर हुए विवाद में 52 साल की महिला की जान चली गई। गांव के अर्जुन साहू ने साहू समाज में बकरी नहीं पालने की परंपरा का हवाला देकर कुमारी बाई साहू पर डंडे से हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात करीब ढाई बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी अर्जुन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कुमारी बाई साहू चुनकट्टा गांव की रहने वाली थीं। वह अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए बकरी पालन करती थीं। गांव में रहने वाला अर्जुन साहू लंबे समय से उनके इस काम का विरोध कर रहा था। उसका कहना था कि साहू समाज में बकरी पालन करना सही नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होता था। गुरुवार देर शाम इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर अर्जुन ने कुमारी बाई पर डंडे से हमला कर दिया। उसने महिला के सिर और शरीर पर कई वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद महिला के परिजन उन्हें खून से लथपथ हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात करीब ढाई बजे कुमारी बाई ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद गांव में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
घटना की जानकारी मिलने के बाद उतई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, अजीत साहू की शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन साहू के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *