गोरखपुर में शनिवार को रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते 5 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी फेस तीन, मोती पोखरा फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र एफसीआई के 11 केवी सिक्तौर फीडर, विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार के 11 केवी पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर, सरस्वती पुरम फीडर, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा 6 लेन रोड चौड़ीकरण में 33 केवी नॉर्मल और 11 केवी नौसढ़ फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से 04 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान नौसढ़ के आसपास के सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तय समय से पहले पानी भरने और बिजली से जुड़ें सभी जरुरी काम निपटा लें। ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर।

