मोतिहारी में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ और जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, एसपी स्वर्ण प्रभात और एसडीओ अरुण कुमार समेत कई अधिकारी सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान काटा। अधिकारियों ने छतौनी, मीना बाजार और बलुआ स्थित पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए वॉलेंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, आग बुझाने के उपकरण और प्रवेश-निकास की व्यवस्था की जांच की। सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। जाम से निपटने के लिए बनेगा ट्रैफिक प्लान डीएम ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने जाम से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान काटा गया और उन्हें हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। प्रशासन के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मोतिहारी में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ और जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, एसपी स्वर्ण प्रभात और एसडीओ अरुण कुमार समेत कई अधिकारी सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान काटा। अधिकारियों ने छतौनी, मीना बाजार और बलुआ स्थित पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए वॉलेंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे, आग बुझाने के उपकरण और प्रवेश-निकास की व्यवस्था की जांच की। सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। जाम से निपटने के लिए बनेगा ट्रैफिक प्लान डीएम ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने जाम से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान काटा गया और उन्हें हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई। प्रशासन के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

