दुमका में होने वाली प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

दुमका में होने वाली प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जिला स्टेडियम में ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर दुमका में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक व बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की दोनों टीमों की घोषणा की गई। चयन प्रक्रिया में जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, कार्यकारिणी सदस्य शुभम कुमार साव, आनंद उरांव, शोभनाथ उरांव शामिल हुए। बालिका वर्ग में मीठी कुमारी, राजनंदिनी कुमारी (कप्तान), आराध्या कुमारी, प्राची कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, तनुप्रिया कुजूर, रागिनी कुमारी, छाया कुमारी, पायल कुमारी, काव्या कुमारी, अंजली कुमारी का चयन किया गया है। टीम की प्रशिक्षक शिल्पा कुमारी होंगी। वहीं, बालक वर्ग में अनुराग कुमार (कप्तान), अहसन, इमाद, अमन रजा, कौसेन, रयान, अशरफ अली, रिदान राजा, आकाश कुमार, शयान रजा, साकिब, इंजमामुल हक को टीम में शामिल किया गया है। बालक टीम के प्रशिक्षक कमलेश उरांव होंगे। सहायक कोच मो. फैजान होंगे। टीम की घोषणा के बाद जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लातेहार जिले का नाम रोशन करेंगी। भास्कर न्यूज | लातेहार लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जिला स्टेडियम में ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर दुमका में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक व बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की दोनों टीमों की घोषणा की गई। चयन प्रक्रिया में जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, कार्यकारिणी सदस्य शुभम कुमार साव, आनंद उरांव, शोभनाथ उरांव शामिल हुए। बालिका वर्ग में मीठी कुमारी, राजनंदिनी कुमारी (कप्तान), आराध्या कुमारी, प्राची कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, तनुप्रिया कुजूर, रागिनी कुमारी, छाया कुमारी, पायल कुमारी, काव्या कुमारी, अंजली कुमारी का चयन किया गया है। टीम की प्रशिक्षक शिल्पा कुमारी होंगी। वहीं, बालक वर्ग में अनुराग कुमार (कप्तान), अहसन, इमाद, अमन रजा, कौसेन, रयान, अशरफ अली, रिदान राजा, आकाश कुमार, शयान रजा, साकिब, इंजमामुल हक को टीम में शामिल किया गया है। बालक टीम के प्रशिक्षक कमलेश उरांव होंगे। सहायक कोच मो. फैजान होंगे। टीम की घोषणा के बाद जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर लातेहार जिले का नाम रोशन करेंगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *