दुदही में नपं कार्यालय-डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण:प्रभारी मंत्री दारा सिंह ने काटा फीता, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

दुदही में नपं कार्यालय-डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण:प्रभारी मंत्री दारा सिंह ने काटा फीता, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

कुशीनगर के दुदही में रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने नगर पंचायत कार्यालय और डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सुना। मंत्री चौहान ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है। उन्होंने पीएम के नेतृत्व में देश के विकास और सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में डर-मुक्त माहौल की बात कही।उन्होंने आयुष्मान भारत समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया ने भारत की बढ़ती ताकत को देखा है। मंत्री ने कार्यक्रम के संयोजक अजीम आलम की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द के साथ ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पीएन पाठक, मोहन वर्मा और सेवरही चेयरमैन सोनिया जायसवाल ने संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पार्टी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि आज जनकल्याणकारी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के आधार पर काम कर रही है । नगर पंचायत अध्यक्ष शायदा खातून और उनके प्रतिनिधि भाजपा नेता अजीम आलम ने अतिथियों का धन्यवाद किया। अजीम ने कहा कि दुदही अपने विकास के माडल पर प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित करेगा । कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र सिंह, दिवाकर मणि, अंजेश भारती, त्रिभुवन जायसवाल, तमकुही नगर पंचायत के अध्यक्ष जे पी गुप्ता, सांसद देवरिया के प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी समेत कई अन्य लोग व सभासद मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *