दुकान में घुसकर टेलर से मारपीट कर लूट:बाइक सवार 2 बदमाशों ने की वारदात, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

दुकान में घुसकर टेलर से मारपीट कर लूट:बाइक सवार 2 बदमाशों ने की वारदात, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पर एक टेलर के साथ मारपीट कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर 2 युवक स्टेशन रोड स्थित टेलर शाहिद की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कपड़ों की सिलाई को लेकर शाहिद से पूछताछ की। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने टेलर शाहिद के साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के बाद दोनों युवक दुकान से कुछ नकदी लेकर अपनी बाइक से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से जानकारी जुटाई।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *