दुकानदार ने चाकू मारकर छात्र को किया घायल:शेखपुरा में अंडा खरीदने के विवाद में किया हमला, PMCH रेफर

दुकानदार ने चाकू मारकर छात्र को किया घायल:शेखपुरा में अंडा खरीदने के विवाद में किया हमला, PMCH रेफर

शेखपुरा में शनिवार देर शाम अंडा खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने 11वीं कक्षा के छात्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से छात्र को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना अरियरी थाना क्षेत्र के नवीनगर ककरार गांव की है। घायल की पहचान पहचान मो. सनौवर के बेटे अल्तमस (17) के रूप में हुई है, वो शेखपुरा शहर के इस्लामिया हाई स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। दुकान में अंडा न होने पर विवाद अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा गांव के मो. शान की दुकान से अंडा लेने गया था। दुकान में अंडा न होने पर दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया। इसी दौरान दुकानदार मो. शान ने चाकू से उनके बेटे के सिर और शरीर पर कई वार कर दिए। इलाज के दौरान किशोर के शरीर पर पांच से अधिक गहरे घाव पाए गए हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में शनिवार देर शाम अंडा खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने 11वीं कक्षा के छात्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से छात्र को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना अरियरी थाना क्षेत्र के नवीनगर ककरार गांव की है। घायल की पहचान पहचान मो. सनौवर के बेटे अल्तमस (17) के रूप में हुई है, वो शेखपुरा शहर के इस्लामिया हाई स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। दुकान में अंडा न होने पर विवाद अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा गांव के मो. शान की दुकान से अंडा लेने गया था। दुकान में अंडा न होने पर दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया। इसी दौरान दुकानदार मो. शान ने चाकू से उनके बेटे के सिर और शरीर पर कई वार कर दिए। इलाज के दौरान किशोर के शरीर पर पांच से अधिक गहरे घाव पाए गए हैं। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *