जयपुर-मारपीट के बाद CJP का अल्टीमेटम आज पूरा हो रहा:बड़े आंदोलन की तैयारी, फाउंडर अभिजीत दीपके भी आ सकते हैं

जयपुर-मारपीट के बाद CJP का अल्टीमेटम आज पूरा हो रहा:बड़े आंदोलन की तैयारी, फाउंडर अभिजीत दीपके भी आ सकते हैं

जयपुर में सीतापुरा इलाके के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद (मारपीट) के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 48 घंटे के अल्टीमेटम का समय आज पूरा हो गया है। ऐसे में CJP की अगली रणनीति पर सबकी नजर है। चर्चा है कि CJP दिल्ली की तर्ज पर जयपुर में बड़े आंदोलन का ऐलान कर सकती है। इसमें राजस्थान के साथ देशभर से CJP कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। दूसरी तरफ, रामपुरा-कंवरपुरा गांव के लोगों के अल्टीमेटम का समय भी आज खत्म हो रहा है। ग्रामीणों ने CJP के खिलाफ एक्शन नहीं होने पर अपनी गिरफ्तारियां देने की चेतावनी दी है। यही नहीं, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के भी जल्द जयपुर पहुंचने की चर्चा है। अगर दीपके जयपुर पहुंचते हैं तो CJP का आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है। CJP ने 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम सीजेपी ने सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और रामपुरा-कंवरपुरा प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर 21 अगस्त को सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। CJP से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन को जयपुर में बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी हो सकती है। हालांकि, आंदोलन का अंतिम स्वरूप और कार्यक्रम CJP की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। CJP पहले ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर चुकी है। CJP का कहना है कि स्कूलों में बच्चों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और इस मुद्दे को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। रांका ने लिखा- सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं होने तक हम नहीं रुकेंगे विवाद के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था। CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने रामपुरा स्कूल के रिनोवेशन को लेकर सरकार के फैसले पर सोशल मीडिया पर लिखा- ‘यह CJP की बड़ी जीत है। भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का अब नवनिर्माण होगा। मैं सीएम भजनलाल जी को सिर्फ यह कहना चाहूंगा कि यह काम आप पहले भी कर सकते थे। कल (21 अगस्त) को जो हिंसा कराई गई, उसकी जरूरत नहीं थी। जब तक हिंसा फैलाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो जाते।’ देखिए घटनाक्रम से जुड़ी 4 फोटोज… एक-दूसरे के खिलाफ कराई थी FIR ग्रामीणों और सीजेपी ने शनिवार सुबह एक-दूसरे के खिलाफ जयपुर के शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग मचाने के आरोप लगाए। दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी उन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। रामपुरा गांव के लोगों ने शनिवार सुबह CJP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ग्रामीणों ने कहा- CJP ने पुलिस प्रशासन पर हमारे खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई करने का दबाव बनाया था, लेकिन अब हम सरकार से यह मांग करते हैं कि जिन लोगों ने हमारे गांव में आकर उत्पात मचाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने कहा- अगर सरकार ने अगले 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो रामपुरा गांव का हर व्यक्ति, बुजुर्ग से लेकर बच्चा पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देगा। हम किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि कॉकरोच को उनकी ही भाषा में जवाब देंगे। ग्रामीणों का आरोप- हमारे बच्चे डरे हुए हैं ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके गांव का माहौल खराब कर रखा है। इससे पूरे गांव में दहशत है। बच्चे डरे हुए हैं। वे स्कूल नहीं जा रहे हैं। ये लोग बड़ी संख्या में गांव में हथियार लेकर आए थे। उन्होंने डराया-धमकाया भी है। वहीं, सीजेपी का आरोप है कि शुक्रवार को गांव में उन्हें पीटा गया। कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ दिए गए। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए। …. ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर-CJP से मारपीट, 24 घंटे बाद स्कूल शिफ्ट:ग्रामीण बोले- कॉकरोचों को उनकी भाषा में जवाब देंगे; रांका ने कहा-दिलावर ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी CJP राजस्थान पर इतना फोकस क्यों कर रही है?:2 टॉप लीडरों का यहीं से कनेक्शन; जानिए-जयपुर में रांका को पीटा,पुलिस ने क्यों नहीं बचाया जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम:अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा CJP पर हमला, आरोपियों का BJP से कनेक्शन का सच:मारपीट का एक आरोपी बोला- मैं किसी पार्टी का नहीं, ग्रामीण का दावा-पूरा गांव भाजपा का

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *