दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने बताया कैसे लड़कियों रख सकती हैं खुद को सुरक्षित? बोलीं- भारत में जो हो रहा नहीं होगा बंद

दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने बताया कैसे लड़कियों रख सकती हैं खुद को सुरक्षित? बोलीं- भारत में जो हो रहा नहीं होगा बंद

Khushboo Patani Video: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) की बहन खुशबू पाटनी (Khushboo Patani), जो सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए खुशबू ने लड़कियों के लिए एक कड़क सलाह दी है। एक वायरल वीडियो में खुशबू पाटनी लड़कियों को आत्मरक्षा (Self-Defense) के लिए ‘पिस्तौल’ यानी एक एयर गन रखने और उसकी ट्रेनिंग लेने की वकालत करती नजर आ रही हैं। उनका मानना है कि जब तक लड़कियां अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर रहेंगी, तब तक भारत में महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी बंद नहीं होगी।

खुशबू पाटनी ने बताया कैसे लड़कियां रख सकती हैं खुद को सुरक्षित?

खुशबू पाटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में ग्लॉक (Glock) पिस्तौल जैसी दिखने वाली एक एयर गन पकड़े नजर आ रही हैं। उन्होंने कैमरे के सामने लड़कियों को समझाया और बताया कि अपनी इज्जत आप खुद कर सकती हैं।

खूशबू पाटनी ने कहा, “लड़कियों, यह ग्लॉक की कॉपी है। यह CO2 एयर पिस्तौल है, जिसके लिए भारत में किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है। बस आपको अपने आसपास के किसी अच्छे शूटिंग रेंज में जाकर इसकी अच्छी प्रैक्टिस करनी है। पिस्तौल चलाना सीखिए, यह ज्यादा भारी भी नहीं है, करीब डेढ़-दो किलो की होगी।”

खुशबू वीडियो में पिस्तौल की मैगजीन निकालकर दिखाती हैं और समझाती हैं कि इसमें असली गोलियां नहीं, बल्कि छोटे छर्रे (BBs) भरे जाते हैं, जो बहुत तेज स्पीड से निकलते हैं और आत्मरक्षा में हमलावर को घायल करने या डराने के लिए काफी हैं।

“लोगों पर डिपेंड मत रहो, मारते जाओ”- खुशबू पाटनी

देश के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए खुशबू पाटनी ने लड़कियों को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, “अपनी प्रोटेक्शन आप खुद कर सकते हैं। लोगों पे डिपेंड होने की कोई जरूरत नहीं है। वरना तो यह जो हो रहा है भारत में, ये बंद नहीं होगा कभी! छर्रे हैं अंदर, निशाना सामने है, मारना है, बस मारते जाओ।”

खूशबू ने आगे लड़कियों से अपील की है कि वह 60-70 हजार रुपये खर्च करके अपनी सुरक्षा के लिए यह एयर गन खरीद सकती हैं और बिना किसी लाइसेंस के झंझट के इसे रख सकती हैं। वह बार-बार इस बात पर जोर देती नजर आईं कि लड़कियों को अपनी सिक्योरिटी के लिए ट्रेनिंग लेना बेहद जरूरी है। वहीं, लगभग 5 दिन पहले खूशबू ने बिहाक के जमुई में हुए हादसे को लेकर भी वीडियो शेयर किया था।

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी

खुशबू पाटनी के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कई लोग उनके इस निडर अंदाज और आत्मरक्षा की सलाह की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने एयर गन रखने और ट्रेनिंग लेने की बात को लेकर सुरक्षा चिंताओं पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, खुशबू का यह बयान देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उनकी गहरी चिंता और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की सोच को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *