दिवाली गिफ्ट के नाम पर साइबर ठगी:WhatsApp पर ₹2,000 के लालच में खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

दिवाली गिफ्ट के नाम पर साइबर ठगी:WhatsApp पर ₹2,000 के लालच में खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

लुधियाना कमिश्नर ऑफ पुलिस (CP) की ओर से इंस्टाग्राम पर एक 48 सेकंड का वीडियो शेयर कर आम जनता को साइबर ठगों के नए तरीके के बारे में अलर्ट किया गया है। इस वीडियो में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि त्योहारों के सीजन में साइबर ठग किस तरह लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कैसे हो रही है यह ठगी
आजकल लोगों को WhatsApp पर एक मैसेज आ रहा है जिसमें ₹2,000 का दिवाली तोहफा जीतने का दावा किया जा रहा है।
पुलिस की अपील और बचाव के तरीके

पुलिस अधिकारी ने अपील की है कि ऐसे किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर बिल्कुल क्लिक न करें, भले ही वह लिंक आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार ने ही क्यों न भेजा हो। ऐसे गरीब और जरूरतमंद लोगों को ठगी से बचाने के लिए इस वीडियो और जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करने की अपील की गई है। ठगी का शिकार होने पर क्या करें? अगर कोई व्यक्ति अनजाने में इस तरह की ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना कोई देरी किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और पुलिस को इसकी सूचना दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *