दिल्ली में एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली टालने की मांग फिर उठी है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने चार दिन में दूसरी बार राहुल गांधी को पत्र लिखा है और दिवाली के बाद रैली करने की मांग की है। CTI अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा कि इसमें 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। रैली से राजधानी में जाम और पाबंदियों के कारण दिवाली का कारोबार प्रभावित होगा। करीब 10 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका है। खबर अपडेट की जा रही है।
दिल्ली-व्यापारियों का राहुल गांधी को 4 दिन में दूसरा लेटर:मांग- 1 नवंबर को रैली न करें; ₹10 हजार करोड़ का नुकसान होगा

