दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए आज वोटिंग:यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन; पिछली बार ABVP ने 4 में से 3 पोस्ट जीती थीं

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए आज वोटिंग:यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन; पिछली बार ABVP ने 4 में से 3 पोस्ट जीती थीं

दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। डे कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए वोटिंग का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है। वहीं, इवनिंग शिफ्ट के छात्रों के लिए वोटिंग दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगी। नतीजे 19 सितंबर को आएंगे। करीब 2.75 लाख छात्र ही इस चुनाव में वोटिंग के लिए एलिजिबल हैं। यह देश का सबसे बड़ा स्टूडेंट इलेक्शन है। 2025 के चुनाव में ABVP ने 4 में से 3 पोस्ट जीती थीं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2 कैंपस, इनमें 91 कॉलेज, चुनाव 52 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो कैंपस हैं। साउथ और नॉर्थ कैंपस लगभग 15 किमी की दूरी पर बने हैं। दोनों कैंपस मिलाकर DU में 91 कॉलेज आते हैं, लेकिन DUSU के चुनावों में DU के सभी कॉलेज वोट नहीं कर सकते हैं। DUSU में सिर्फ 52 कॉलेज और फैकल्टी ही सीधे तौर पर वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। सेंट स्टीफंस, लेडी श्री राम और जीसस एंड मैरी जैसे कुछ बड़े कॉलेज भी DUSU का हिस्सा नहीं हैं। अरुण जेटली समेत कई चर्चित नेता DUSU के प्रेसिडेंट रह चुके हैं अरुण जेटली: 1974 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में देश के वित्त एवं रक्षा मंत्री बने (BJP)। विजय गोयल: 1977 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बने (BJP)। अजय माकन: 1985 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री बने (INC)। अलका लांबा: 1995 में DUSU अध्यक्ष रहीं और आगे चलकर दिल्ली विधानसभा में विधायक तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं (INC)। मुद्दे जो स्टूडेंट्स के बीच चर्चा में… दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU चुनाव हिंसा पर नाराजगी जताई दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों के दौरान हो रही हिंसा पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा- लोकतंत्र को अपराधियों का समाज नहीं बनाया जा सकता। अदालत ने इस मामले में डीयू प्रशासन, दिल्ली पुलिस और सरकार से कल तक रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर उठाए गए कदमों से वह संतुष्ट नहीं हुआ, तो वोटों की गिनती और नतीजों के ऐलान पर रोक लगा दी जाएगी। कोर्ट ने ये टिप्पणी DUSU चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा और गुंडागर्दी से जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान की। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव से पहले बुधवार रात नॉर्थ कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। ABVP और NSUI ने एक-दूसरे से जुड़े लोगों पर अलग-अलग जगहों पर हमला करने के आरोप लगाए। —————————– ये खबर पढ़ें… DU छात्र संघ चुनाव-CJP प्रोटेस्ट के बाद पहला जेन-जी इलेक्शन:सत्य निकेतन हॉस्टल हादसा बड़ा मुद्दा; स्टूडेंट्स बोले- हॉस्टल और छात्राओं की सुरक्षा सबसे जरूरी लग्जरी गाड़ियों का काफिला नारेबाजी के साथ आता है। उसमें से उतरते ही नेताजी के गले में मालाओं का ढेर लग जाता है। बैकग्राउंड में पटाखे छूट रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *